Nitin Nabin Networth: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज (20 जनवरी) अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया है. दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय से अधिकारिक ऐलान के बाद नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया. बीजेपी के 45 साल के इतिहास में कई दिग्गज नेताओं ने इसकी कमान संभाली है, जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे कई नेताओं के नाम शामिल है. 45 वर्षीय नितिन नबीन को बीजेपी का अब तक का सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है.
नितीन नबीन ने जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली, वैसे ही उनकी संपत्ति को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं. आइए जानते हैं कि नए अध्यक्ष के पास कितनी संपत्ति है.
बिहार की राजनीति में नितिन नबीन एक बड़ा नाम हैं. चार बार विधायक रह चुके नितिन नबीन ने अपना आखिरी चुनाव 2025 में लड़ा था. चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, उन्होंने कुल 3.08 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है. इसमें 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 1.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है. साथ ही उन पर करीब 56.6 लाख रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं.
नितिन नबीन के बैंक में कुल 3 खाते हैं, इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा कुल रकम 89,823 रुपये है, जबकि ICICI बैंक में 6,71,992 रुपये और एसबीआई में 11,86,946 रुपये है. इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नितिन नबीन के चार फिक्सड डिपॉजिट हैं इनमें 10-10 लाख की दो बैंक एफडी और 5-5 लाख की दो एफडी शामिल है. उनकी पत्नी के नाम पर भी कुल छह बैंक एफडी दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन ‘वर्तमान’, जानें निवर्तमान हुए जेपी नड्डा का सियासी सफर
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पास कुल 2 गाड़ियां हैं, इनमें एक स्कॉर्पियो और दूसरी इनोवा क्रिस्टा है. इसके अलावा, उनके पास सोने की चेन और एक अंगूठी है. पत्नी के गहनों को मिलाकर कुल ज्लैवरी की कीमत 11,30,000 बताई जाती है.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने शेयर बाजार से दूरी बनाकर रखी है, लेकिन उनकी पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव के पोर्टफोलियो को देखें, तो उन्होंने मिडकैप और मल्टीकैप फंड्स में 6 लाख रुपये से अधिक का निवेश किया है. बात इंश्योरेंस पॉलिसी की करें, तो नितिन नबीन के पास तीन LIC और एक HDFC Policy है, जबकि उनकी पत्नी के पास भी LIC, SBI Life Insurance Policy है. इसके अलावा MyNeta.Com पर हलफनामे के हवाले से बताया गया है कि बीजेपी अध्यक्ष की पत्नी नवीरा इंटरप्राइजेज (Navira Enterprises) कंपनी की डायरेक्टर भी हैं.
-भारत एक्सप्रेस
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…
Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…
Vladimir Putin Nuclear Warning: यूक्रेन जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक…
अयोध्या राम मंदिर में 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस होने के बाद ट्रस्ट ने…