देश

देश का पहला ‘रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स’ लॉन्च, आईआईएम मुंबई और JNU की अहम भूमिका, 154 देशों का करेगा आकलन

भारत में पहली बार एक ऐसा वैश्विक स्तर का इंडेक्स लॉन्च किया गया है, जो किसी देश की प्रगति को केवल जीडीपी या आर्थिक आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि उसकी जवाबदेही, नैतिक शासन, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और नागरिकों की भलाई के आधार पर मापेगा. इसका नाम ‘जिम्मेदार राष्ट्र सूचकांक (रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स-आरएनआई)’ है, जिसे देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में लॉन्च किया गया.

इस इंडेक्स के लिए आईआईएम मुंबई, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (डीएआईसी) ने वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (डब्ल्यूआईएफ) के साथ मिलकर काम करने की घोषणा की है. इसका मकसद देशों की जिम्मेदारी, नैतिक शासन और लंबे समय की सोच को सामने लाना है. यह साझेदारी वैश्विक स्तर पर जिम्मेदार राष्ट्रों के मूल्यांकन की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है.

वैश्विक सुधार के लिए देशों की नई राह

इस पहल के जरिए यह बताया गया कि आज के जटिल वैश्विक माहौल में किसी देश की मजबूती केवल उसकी आर्थिक ताकत से नहीं, बल्कि उसकी जवाबदेही, दीर्घकालिक सोच, नैतिक मूल्यों और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता से तय होती है. साथ ही, देशों के बीच आपसी सीख और सहयोग की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया.

रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स में दुनिया के 154 देशों का आकलन किया जाएगा. यह आकलन पारंपरिक आर्थिक आंकड़ों से अलग और ज्यादा पारदर्शी तरीके से किया जाएगा, जिससे बेहतर नीतियां बनाने, देशों के बीच सकारात्मक बातचीत और लोगों की जीवन गुणवत्ता सुधारने में मदद मिल सके.

इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह इंडेक्स केवल आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह समझने का जरिया है कि कोई देश देश अपने नागरिकों और मानवता के साथ कैसा व्यवहार कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि नैतिकता का विचार भारतीय संस्कृति में पहले से ही गहराई से जुड़ा हुआ है.

RNI के जरिए नई दिशा में कदम

सभा को संबोधित करते हुए वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन के संस्थापक एवं सचिव सुधांशु मित्तल ने कहा कि आरएनआई शक्ति-केंद्रित मापदंडों से हटकर उत्तरदायित्व-केंद्रित मूल्यांकन की दिशा में एक प्रतिमान बदलाव (पैराडाइम शिफ्ट) का प्रतिनिधित्व करता है, जो शासन के परिणामों को नैतिक और मानवीय मूल्यों के साथ जोड़ता है.

आईआईएम मुंबई के निदेशक प्रोफेसर मनोज तिवारी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि ऐसे मूल्यों को आगे बढ़ाना भी है, जो समाज को बेहतर बनाएं. उन्होंने कहा कि हमें यह देखना जरूरी है कि हम सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत नहीं, बल्कि सामाजिक रूप से भी जिम्मेदार हों.

वहीं, जेएनयू की कुलपति शांतिश्री पंडित ने कहा कि आज के अनिश्चित समय में किसी देश की ताकत सिर्फ शक्ति से नहीं, बल्कि उसकी जिम्मेदारी से आती है.

वैश्विक शांति और सहयोग में योगदान

यह इंडेक्स तीन मुख्य आधारों पर तैयार किया गया है. पहला, आंतरिक जिम्मेदारी, जिसमें नागरिकों की गरिमा और भलाई देखी जाती है. दूसरा, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जलवायु बदलाव पर काम को आंका जाता है. तीसरा, बाहरी जिम्मेदारी, जिसमें शांति और वैश्विक सहयोग में देश के योगदान को मापा जाता है. यह मानव-केंद्रित दृष्टिकोण ऐसे समय में उम्मीद जगाता है, जब वैश्विक सुधारों की आवश्यकता महसूस की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सबका सम्मान-जीवन आसान योजना: 80+ वृद्धजनों को घर पर ही मिलेगी रजिस्ट्री सुविधा, जानिए पूरा फायदा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

9 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

22 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

3 hours ago