देश की राजधानी दिल्ली का लुटियंस जोन हमेशा से सत्ता, राजनीति और प्रशासन का सबसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली इलाका रहा है. और अब इसी क्रम में बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसका हिस्सा होने जा रहे हैं. नितिन नबीन को लुटियंस जोन के 9 सुनहरी बाग रोड पर टाइप-VIII श्रेणी का सरकारी बंगला आवंटित किया गया है.
नितिन नबीन का यह नया आवास अपने पड़ोस की वजह से भी बेहद अहम माना जा रहा है. पास ही 5 सुनहरी बाग रोड पर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आवास स्थित है, जबकि कुछ ही दूरी पर 6 कृष्ण मेनन मार्ग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सरकारी आवास मौजूद है. इस तरह लुटियंस दिल्ली का यह इलाका सत्ता और विपक्ष दोनों के प्रमुख चेहरों का साझा पड़ोस बन गया है.
नितिन नबीन को जो बंगला मिला है, वह टाइप-8 श्रेणी का है, जिसे केंद्र सरकार के सबसे बड़े और विशिष्ट सरकारी आवासों में गिना जाता है. आमतौर पर इस श्रेणी के बंगलों का आवंटन कैबिनेट मंत्रियों, सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के न्यायाधीशों और शीर्ष सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को किया जाता है.
यह बंगला लगभग 9,175 वर्ग फीट क्षेत्रफल में फैला हुआ है. इसके मुख्य भवन के अलावा कम से कम छह स्टाफ क्वार्टर, गैरेज, कार्यालय के लिए अलग जगह, गार्ड रूम और सुरक्षा जांच के लिए फ्रिस्किंग रूम की व्यवस्था होती है. इसके साथ ही हाउसकीपिंग, ड्राइवरों और माली जैसे सपोर्ट स्टाफ के लिए भी अलग स्थान निर्धारित रहता है. बड़े निजी लॉन, सुसज्जित बगीचे और चौड़ा ड्राइववे इस आवास को और भी भव्य बनाते हैं, जो लुटियंस जोन की पहचान माने जाते हैं.
फिलहाल नितिन नबीन के नए आवास में मरम्मत और साज-सज्जा का कार्य चल रहा है. सुरक्षा मानकों और आवासीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बंगले का कायाकल्प किया जा रहा है, ताकि यह पूरी तरह से आधुनिक जरूरतों के अनुरूप तैयार हो सके. सूत्रों के मुताबिक, मकर संक्रांति के बाद नितिन नबीन औपचारिक रूप से इस बंगले में गृह प्रवेश करेंगे.
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि लुटियंस जोन में स्थायी आवास मिलने से नितिन नबीन की दिल्ली में सक्रियता और प्रभाव दोनों में इजाफा होगा. संसद, मंत्रालयों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीब रहकर वे राष्ट्रीय राजनीति में अपनी भूमिका को और मजबूती दे सकेंगे.
ये भी पढ़ें: “एज ऑफ इंटेलिजेंस का नेतृत्व करे भारत…” गौतम अदाणी ने युवाओं को दिया तकनीक का ‘महामंत्र
-भारत एक्सप्रेस
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…