देश

बिहार में बढ़ते अपराध पर सीएम नीतीश कुमार ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

 

बिहार में अपराधियों का हौसला सातवें आसमान पर है. आए दिन लगातार हत्या के मामले सामने आ रहे हैं, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर डबल इंजन की सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बीते रात ही राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. जिसके बाद से कानून व्यवस्था को लेकर सरकार भी अब नींद से जाग चुकी है.

मुख्यमंत्री का अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों और पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में पुलिस महानिदेशक भी उपस्थित थे. महानिदेशक ने मुख्यमंत्री को अपराध नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की अपडेट दी.

खेमका की हत्या पर मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

उद्योगपति गोपाल खेमका की हुई हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से विस्तृत जानकारी ली.‎‎ इस दौरान उन्होंने इस घटना के कारणों की पूरी तहकीकात कर दोषी की पहचान करने और बिना किसी भेदभाव के उन पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपराधिक घटना के पीछे किसी प्रकार की साजिश है तो उसकी भी जांच की जाए और जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाए. ‎

विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

‎बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने ये भी कहा कि अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाए. अधिकारियों को निर्देश दिया कि घटित आपराधिक घटनाओं के जांच कार्यों में तेजी लाएं और इसे समय पर पूरा करें ताकि दोषियों पर त्वरित कार्रवाई हो सके. ‎‎उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करें.

ये पहली बार नहीं है कि सरकार राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर चिंतित है. पहले भी कई बार समीक्षा बैठक कर चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक तो करते हैं, लेकिन कुछ दिन बाद ही फिर राज्य में अपराधियों का बोलबाला शुरू हो जाता है.

तेजस्वी का सरकार पर तंज

इस दौरान बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने इस घटना को लेकर सरकार को घेरा है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? ‎

तेजस्वी यादव का एक्स पोस्ट

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गोपाल खेमका की हत्या को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि थाना से चंद कदम दूर पटना में बिहार के बड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या! हर महीने बिहार में सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन जंगलराज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया प्रबंधन, परसेप्शन मैनेजमेंट और छवि प्रबंधन कहते हैं.

 

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago