उत्तर प्रदेश

‘आज के बाद तुझे देख लिया तो…’. गाजियाबाद में सड़क किनारे जब एक व्यक्ति बना रहा था मजार, मेयर सुनीता दयाल ने दे डाली धमकी

 Ghaziabad Viral Video: बीते गुरुवार को गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता दयाल साहिबाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं. रास्ते में जब उनकी गाड़ी जीटी रोड के पास बौंझा के सामने से गुजरी, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति ने सड़क किनारे हरी चादर बिछाकर ऊपर तंबू तान रखा है. वहीं, एक और व्यक्ति वहां चादर और सामान चढ़ाने भी पहुंच गया. यह नजारा देखकर मेयर का गुस्सा फूट पड़ा.

मेयर ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और वहां मौजूद व्यक्ति से सख्त लहजे में पूछताछ शुरू कर दी. उन्होंने पूछा, “तू यहां क्यों बैठा है? क्या ये जमीन तेरे घर वालों की है? पहले भी तुझे समझाया था, लेकिन तू अपनी दुकानदारी यहीं जमा रहा है. डासना का रहने वाला है तो वहीं जाकर बैठ, यहां कब्जा मत कर.”

इस पर उस व्यक्ति ने बताया कि वह डासना का निवासी है और अपनी रोजी-रोटी के लिए यहां मजार बना रहा था. मेयर ने दो टूक कह दिया कि हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह से अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मेयर ने वहां चादर चढ़ाने आए व्यक्ति को भी फटकार लगाई और कहा कि “ऐसे कामों को बढ़ावा देना गलत है. तुम अपने धार्मिक स्थल जाओ, यहां क्यों आकर प्रसाद चढ़ाते हो?”

सड़क किनारे अवैध मजार पर भड़की मेयर

मेयर ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तंबू और अन्य सामान हटाकर तुरंत कब्जे में लिया जाए. इसके बाद नगर निगम की टीम ने तंबू उखाड़ दिया और सारा सामान जब्त कर लिया. इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सुनीता दयाल साफ कहती सुनाई दे रही हैं, “ड्रामा मत कर. दोबारा यहां दिखा तो तेरे खिलाफ रिपोर्ट लिखवाऊंगी. सारा सामान यहां से उठवा दूंगी.”

वीडियो में वहां मौजूद दूसरा शख्स सफाई देता नजर आ रहा है कि वह सिर्फ एक दिन के लिए यहां आता है. मेयर ने इस पर भी नाराजगी जताते हुए कहा, “यहां आने की जरूरत क्या है? पहले भी तुझे हटवाया था, अब फिर आ गया. अगली बार नजर आया तो कड़ी कार्रवाई होगी.”

यह मामला गाजियाबाद के नए बस अड्डे के पास का बताया जा रहा है. मेयर सुनीता दयाल का यह रुख देखकर मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें: विवादों के बीच हिमाचल जाएंगी कंगना रनौत, मंडी सांसद पर फूटा जनता का गुस्सा, बोले- तबाही के इतने दिनों बाद आई हिमाचल की याद

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

12 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

20 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

38 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

57 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

1 hour ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

1 hour ago