देश

पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, उत्तर-दक्षिण बिहार के बीच आवागमन होगा आसान

बिहार में सड़क और पुल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी परियोजना जुड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वैशाली जिले में गंगा नदी पर बने छह लेन के कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन किया. करीब 4,280 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस पुल को ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है. प्रधानमंत्री ने रिबन काटकर इसे देश को समर्पित किया. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे.

उद्घाटन के दौरान पुल के आसपास लोगों की भारी भीड़ जुटी थी. बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे थे. इस दौरान पीएम मोदी ने भी हाथ में गमछा लेकर लोगों का अभिवादन किया. उनके स्वागत में मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

नीतीश सेतु केवल एक पुल नहीं, बल्कि उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क परियोजना है. इसकी कुल लंबाई 19.7 किलोमीटर है. इसमें गंगा नदी पर बना 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं.

यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है. कच्ची दरगाह राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर स्थित है, जबकि बिदुपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-322 से जुड़ा हुआ है. इस नए रास्ते के शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच आने-जाने वाले लोगों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा.

अब तक गंगा पार करने के लिए महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता था. ऐसे में व्यस्त समय के दौरान इन पुलों पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता था. नीतीश सेतु के चालू होने से यातायात का कुछ बोझ इन दोनों पुलों से कम होने की उम्मीद है. साथ ही लोगों को सफर में लगने वाला समय भी पहले के मुकाबले कम हो सकता है.

राघोपुर दियारा के लोगों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद

इस पुल से सबसे बड़ा फायदा राघोपुर दियारा के लोगों को मिलने की संभावना है. गंगा से घिरे इस इलाके के लोगों के लिए पटना पहुंचना लंबे समय से एक चुनौती रहा है. खासकर इलाज, पढ़ाई और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए राजधानी आने-जाने में काफी परेशानी होती थी.

अब बेहतर सड़क संपर्क मिलने से यहां के लोगों को अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और दूसरी जरूरी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी. इसके अलावा नौकरी, कारोबार और अन्य कामों के सिलसिले में पटना जाने वाले लोगों का समय भी बचेगा.

किसानों और कारोबारियों को भी मिलेगा फायदा

नीतीश सेतु का फायदा केवल आम यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा. इससे कृषि उत्पादों और औद्योगिक सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाना भी आसान होगा. उत्तर बिहार के किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक ले जाने में सहूलियत मिल सकती है. वहीं कारोबारियों के लिए माल की ढुलाई पहले से ज्यादा सुविधाजनक होने की उम्मीद है.

सड़क संपर्क बेहतर होने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है. इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं.

पटना एयरपोर्ट पर हुआ प्रधानमंत्री का स्वागत

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे. यहां जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री वैशाली के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने नीतीश सेतु का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित किया.

Shreyansh Choubey

Recent Posts

लो जी बैंक का लॉकर भी सेफ नहीं रहा…! लखनऊ में डॉक्टर दंपति के 1 करोड़ के जेवर गायब, मचा हड़कंप

लखनऊ के चौक स्थित इंडियन बैंक की शाखा के लॉकर से डॉक्टर दंपति के करीब…

13 minutes ago

अदाणी एनर्जी को मिला 25 साल का बड़ा ऑर्डर, पश्चिम बंगाल को देगी 1,750 MW ग्रीन बिजली; 2,500 MW तक बढ़ेगी क्षमता

Adani Energy Solutions: अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस की सब्सिडियरी PTSL को पश्चिम बंगाल की WBSEDCL से…

22 minutes ago

अदाणी डिफेंस के ‘बघीरा AT1’ का सफल परीक्षण, लेजर गाइडेंस से टैंक डिफेंस भेदने में सक्षम

Adani Defence: अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने राजस्थान के पोखरण में 8 किमी तक मार…

43 minutes ago

चीनी के दाम 70 रुपये किलो के करीब, एक साल में 30% महंगी हुई मिठास; सरकार के कदम भी बेअसर

Sugar Price Hike: देश के बड़े शहरों में चीनी की कीमतें 60 से 70 रुपये…

49 minutes ago

SCO बैठक में आए पाक मंत्री के दौरे पर घमासान: ताजमहल की इजाजत मिली, तो विपक्ष ने उठाए आतंकी हमले पर सवाल

India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…

1 hour ago

मुंबई के पार्क में कपल पर नाबालिगों का हमला, लड़की के सिर पर डंडे से वार; किरीट सोमैया ने उठाया मामला

Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन पार्क में घूमने गए युवक,युवती…

1 hour ago