भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी एनएमडीसी को बेस्ट डिजिटल ट्रॉसफॉर्मेशन इनिशिएटिव अवॉर्ड मिला है. हैदराबाद में आयोजित टेक्नोलॉजी एक्सीलेंस समिट के सातवें संस्करण में एनएमडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सतेन्द्र राय को यह सम्मान प्रदान किया गया.
बताते चलें कि भारत की प्रमुख खनन कंपनी NMDC (National Mineral Development Corporation) ने डिजिटल परिवर्तन (Digital Transformation) की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए SAP S/4 HANA को सफलतापूर्वक लागू किया है. यह कदम कंपनी के सभी मुख्य मॉड्यूल (Core Modules) और खनन उद्योग के लिए विशेष समाधान (Industry-Specific Solution) को समाहित करता है.
ईडी सत्येन्द्र राय ने बताया -खास बात यह है कि NMDC भारत की पहली केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (CPSU) है जिसने इस प्लेटफॉर्म पर ERP (Enterprise Resource Planning) को अपनाया है.
अवॉर्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अधिशासी निदेशक सत्येन्द्र राय ने कहा कि अत्याधुनिक ERP समाधान को लागू करने का मुख्य उद्देश्य NMDC के संपूर्ण व्यावसायिक प्रक्रियाओं का एकीकरण (Business Process Integration) करना था, जिससे निम्नलिखित लाभ प्राप्त हुए:
NMDC ने भविष्य में डिजिटल परिवर्तन को और अधिक उन्नत बनाने की रणनीति भी तैयार कर ली है. इसके तहत, निम्नलिखित अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाया जाएगा:
कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ( सीएमडी) अमिताव मुखर्जी ने डिजिटल टीम को बधाई देते हुए कहा- NMDC का यह डिजिटल परिवर्तन यात्रा न केवल खनन उद्योग में नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि पूरी प्रक्रिया को अधिक कुशल, पारदर्शी और डेटा-संचालित बनाएगा. SAP S/4 HANA के सफल कार्यान्वयन के साथ, NMDC ने डिजिटल युग में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आने वाले वर्षों में, कंपनी अपनी डिजिटल क्षमताओं को और अधिक विकसित करने के लिए IoT, AI/ML, और स्वायत्त मशीनों जैसी प्रगतिशील तकनीकों का उपयोग करेगी. यह पहल खनन उद्योग में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के साथ-साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा में NMDC की स्थिति को और मजबूत करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…