देश

लॉकडाउन की अफवाहों पर ब्रेक! सरकार बोली- घबराने की जरूरत नहीं… LPG उत्पादन 40% बढ़ा

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में किसी भी तरह का लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है. सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों ने ऐसी खबरों को गलत बताते हुए लोगों से घबराने की बजाय शांत रहने की अपील की है.

सरकार की स्पष्ट प्रतिक्रिया

संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि लॉकडाउन की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही लोगों से पैनिक न करने की अपील कर चुके हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

इसी तरह पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ किया कि सरकार के स्तर पर लॉकडाउन पर कोई चर्चा तक नहीं हो रही है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी भरोसा दिलाया कि कोविड जैसा सख्त लॉकडाउन दोबारा नहीं लगेगा.

पेट्रोलियम सप्लाई पर अपडेट

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है. सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और LPG का उत्पादन करीब 40% तक बढ़ाया गया है. सरकार ने यह भी बताया कि देश के पास लगभग दो महीने का कच्चा तेल स्टॉक मौजूद है.

सप्लाई चेन और कीमतों पर असर

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ा है, जिससे कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ी हैं. इसके कारण सप्लाई चेन पर कुछ दबाव जरूर आया है, लेकिन घरेलू स्तर पर स्थिति नियंत्रण में है.

होटल-ढाबों को प्राथमिकता

सरकार ने पहले कमर्शियल गैस सप्लाई को थोड़ा कम किया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर लगभग 70% तक पहुंचा दिया गया है. खास तौर पर रेस्टोरेंट और ढाबों को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आम लोगों को खाने-पीने में दिक्कत न हो.

अफवाहों से बढ़ी भीड़

कुछ इलाकों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं, जो अफवाहों की वजह से बनीं. सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं होने वाली.


ये भी पढ़ें: रामनवमी पर दिव्य नजारा: अयोध्या में रामलला का ‘सूर्य तिलक’, 4 मिनट तक ललाट पर चमकीं किरणें; PM मोदी ने किए लाइव दर्शन


पश्चिम एशिया हालात पर नजर

सरकार ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जो पश्चिम एशिया के हालात पर लगातार नजर रख रही है. प्रधानमंत्री मोदी भी इस मुद्दे पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

15 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

19 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

36 minutes ago

लवलीना बोरगोहेन ने जीता गोल्ड, चीनी बॉक्सर को 5-0 से धोया, रचा इतिहास

Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…

1 hour ago