देश

‘काम नहीं, सिर्फ बयानबाजी’, प्रदूषण को लेकर भाजपा अध्यक्ष का AAP पर बड़ा हमला

दिल्ली की राजनीति में Pollution को लेकर आरोप-प्रत्यारोप बने हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच इस गंभीर मुद्दे पर जुबानी जंग देखने को मिल रही है. इस बार इसी सिलसिले में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को आप नेता सौरभ भारद्वाज पर तीखा हमला बोलते हुए उन पर प्रदूषण को लेकर नाटक करने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने का आरोप लगाया.

AAP ने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जब केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में भारद्वाज स्वास्थ्य मंत्री थे, तब आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य को खतरे में डाला.

उन्होंने आगे कहा कि दस साल से अधिक समय तक प्रदूषण नियंत्रण (Pollution Control) पर कोई काम नहीं किया गया. उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाइयों के वितरण के मामले सामने आए और मोहल्ला क्लीनिक घोटालों के अड्डे बन गए.

जनता के हित में सोचने की जरूरत

सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि काम न करके और अब बयानबाजी के जरिए ध्यान भटकाने की कोशिश करके अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज दोनों ही अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचा रहे हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि इन नेताओं को टिप्पणियों से बचते हुए दिल्ली की जनता के हित में गंभीरता से सोचने और काम करने की जरूरत है.

नीतियों पर चर्चा के बजाय कर रहे छोटी राजनीति

वहीं, शनिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कामकाज और नीतियों पर चर्चा करने के बजाय विपक्षी दल व्यक्तिगत हमलों और अपमानजनक पोस्टरों के जरिए छोटी राजनीति कर रहे हैं. पंकज कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि दिल्ली की जनता ऐसी तुच्छ राजनीति से भ्रमित होने वाली नहीं है और वह विकास व सुशासन के मुद्दों को ही प्राथमिकता देती है.

मंत्री पंकज कुमार सिंह ने ये भी कहा कि अगर विपक्षी दलों की पिछली सरकारों ने सचमुच दिल्ली की जनता के हित में काम किया होता, तो आज स्थिति कहीं बेहतर होती. दुर्भाग्य से, उनकी प्राथमिकता जनता नहीं, बल्कि उनके अपने राजनीतिक हित रहे हैं.

ये भी पढें: संभल के रहना..! 8 राज्यों में अगले 3 दिन ‘खतरनाक’, IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

पल्लवी पटेल की सियासत: सामाजिक न्याय, जातिगत प्रतिनिधित्व और सरकारी योजनाओं की पहुंच की पूरी कहानी

Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…

58 seconds ago

7 जीत, अपनी पार्टी और सीबीआई से राहत: कुंडा में कैसे चलता है राजा भैया का एकछत्र राज?

UP Politics; लगातार 7 जीत, निर्दलीय से अपनी पार्टी का सफर और सीबीआई कोर्ट से…

7 minutes ago

द ट्रेजरी के रखवाले: सुरेश खन्ना ने कैसे तैयार किया यूपी का ट्रिलियन-डॉलर इकोनॉमिक ब्लूप्रिंट?

उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…

26 minutes ago

अस्पतालों के औचक निरीक्षण से सख्त फैसलों तक: जानिए बृजेश पाठक के ‘हेल्थ मॉडल’ के 5 बड़े बदलाव

UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…

29 minutes ago

भीम आर्मी से सांसद बनने की पूरी कहानी: हाथ में संविधान लेकर युवाओं की सबसे बड़ी ताकत कैसे बने चंद्रशेखर?

Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…

43 minutes ago

बुढ़ापे की पैसों की चिंता खत्म! छोटे व्यापारियों के लिए सरकार की शानदार पेंशन योजना, हर महीने मिलेंगे 3,000 रुपये

छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…

47 minutes ago