देश

दिल्ली और नोएडा मेट्रो के यात्रियों का सफर होगा आसान, अब एक ही ऐप से बुक कर सकेंगे टिकट

नोएडा और दिल्ली में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब उन्हें अलग-अलग मोबाइल ऐप डाउनलोड करके टिकट लेने की झंझट से छुटकारा मिलेगा. नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के सहयोग से एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत यात्री एक ही मोबाइल ऐप से दोनों मेट्रो नेटवर्क के लिए क्यूआर कोड टिकट बुक कर सकेंगे. पहले तक यात्रियों को दिल्ली और नोएडा मेट्रो के लिए अलग-अलग मोबाइल एप्लिकेशन रखने पड़ते थे. नोएडा मेट्रो का एनएमआरसी ऐप और दिल्ली मेट्रो का डीएमआरसी ऐप टिकट बुकिंग के लिए डाउनलोड करना पड़ता था. अब यह समस्या खत्म हो गई है. अब आपको एनएमआरसी और डीएमआरसी में से एक ही ऐप डाउनलोड करने की जरूरत है. आप दोनों में से किसी भी ऐप से दोनों के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.

समय की बचत के लिए नई डिजिटल सुविधा

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक डॉ. लोकेश एम ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है. उनके अनुसार, अब किसी को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने या अलग-अलग पेमेंट प्रोसेस अपनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. एक ही मोबाइल ऐप पर डीएमआरसी और एनएमआरसी दोनों के लिए क्यूआर टिकट आसानी से बुक किए जा सकते हैं. इससे समय की बचत होगी और यात्रा का अनुभव भी और अधिक सहज होगा. इस सुविधा के तहत यात्रियों को दो अलग-अलग क्यूआर कोड जारी किए जाएंगे. एक डीएमआरसी नेटवर्क के लिए और दूसरा एनएमआरसी नेटवर्क के लिए. जब कोई यात्री ऐप के जरिए टिकट बुक करेगा तो संबंधित नेटवर्क के स्टेशन के लिए वैध क्यूआर कोड प्राप्त होगा.

ई-वॉलेट के माध्यम से भी टिकट बुकिंग की योजना

यह भी खास बात है कि ऐप में टिकट की स्थिति जांचने की सुविधा दी गई है. यानी यात्री देख सकता है कि उसका टिकट उपयोग हो चुका है, अभी वैध है, या फिर एक्सपायर हो गया है. यह फीचर यात्रियों को अधिक पारदर्शिता और सुविधा प्रदान करेगा. भविष्य की योजना में यह भी शामिल है कि यात्रियों को विभिन्न ई-वॉलेट के माध्यम से भी टिकट खरीदने की सुविधा दी जाएगी. यानी जो लोग पेटीएम, फोन-पे, गूगल-पे या अन्य ई-वॉलेट इस्तेमाल करते हैं, वे सीधे इन प्लेटफॉर्म्स से मेट्रो टिकट बुक कर सकेंगे. यह सुविधा शुरू होने के बाद मेट्रो टिकट खरीदने का तरीका और आसान हो जाएगा और डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा.

ये भी पढ़े: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025: शो में आने वाले लोगों को मिलेगा ‘यूपी का स्वाद’ चखने का मौका, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

12 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

19 minutes ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

21 minutes ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

24 minutes ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत: सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया MRP पर 30% ट्रेड मार्जिन का प्रस्ताव

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…

28 minutes ago

‘उड़ता तीर’ से क्यों उडी पाकिस्तान की नींद? वाघा बॉर्डर पर पहुंचे थे आयुष्मान-सारा, PAK ने की शर्मनाक हरकत

फिल्म 'उड़ता तीर' के प्रमोशन के लिए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अटारी-वाघा…

52 minutes ago