देश

अमित शाह ने याद दिलाया ‘लाल निशान’, नक्सलियों को दी आखिरी डेडलाइन

Chhattisgarh Naxalites Encounter: पिछले कुछ समय में देश के भीतर लाल आतंक फैलाने वाले नक्सलियों के खिलाफ एक्शन बढ़ गए हैं. गुरुवार, 11 सितंबर 2025 को छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर बार फिर इनकी कमर तोड़ने का कान किया है. सुरक्षा बलों की इस सफलता पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बधाई दी है. इसके साथ ही उन्होंने देश से लाल आतंक के खात्मे की डेड लाइन याद दिलाते हुए उन्हें आत्मसमर्पण का आखिरी मौका दिया है.

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बार-बार यह दोहराया है कि सरकार का लक्ष्य देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से सफाया करना है. उनके इस दृढ़ संकल्प को आज सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी के साथ और मजबूत कर दिया. उन्होंने एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है.

केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah का पोस्ट

गृहमंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) ने छत्तीसगढ़ में हुए एनकाउंटर को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया. उन्होंने लिखा ‘नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर 1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है. समय रहते बचे-कुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें. आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है.

ये भी पढ़ें: गरियाबंद में सिक्योरटी फोर्सेस ने मार गिराए 10 नक्सली, 1 करोड़ का इनामी बालकृष्ण भी ढेर

छत्तीसगढ़ में हुआ है एनकाउंटर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस, और DRG के संयुक्त ऑपरेशन में 10 कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें 1 करोड़ रुपये का इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा भी शामिल है. यह ऑपरेशन न सिर्फ सुरक्षाबलों के मनोबल को बढ़ाएगा, बल्कि यह भी साबित करता है कि लाल आतंक के खिलाफ सरकार की नीति कितनी प्रभावी और निर्णायक है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

16 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

24 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

41 minutes ago