जेवर एयरपोर्ट का नया नाम
Jewar Airport Renamed On PM Modi Name: उत्तर प्रदेश की राजनीति और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है. राज्य सरकार ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलने का ऐतिहासिक फैसला किया है. अब जेवर एयरपोर्ट को ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ के नाम से जाना जाएगा. यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का आधिकारिक ऐलान किया है.
राजधानी लखनऊ में आयोजित इस कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जो अब तक की किसी भी कैबिनेट बैठक में सबसे ज्यादा फैसलों का रिकॉर्ड है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कैबिनेट ने उनका अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया है. सीएम योगी ने कहा कि-
पीएम मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और उनके नाम पर जेवर एयरपोर्ट का नाम रखना राज्य के लिए गौरव की बात है.
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के आत्मीय रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के साझा प्रयासों से राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है.
गौरतलब है कि जेवर में बने इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था. आने वाले समय में इसे चार चरणों में और विस्तारित किया जाना है, जिससे उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और पंख लगेंगे. नाम परिवर्तन के इस बड़े फैसले के बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: हूतियों से भी मार खाएगा पाकिस्तान…! सऊदी के एयरपोर्ट पर लगातार हमले, देखते रह गया तुर्किये
योगी कैबिनेट का यह फैसला न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक बड़ा कदम है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनके 25000 दिनों (25 वर्षों) की जनसेवा को समर्पित एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए नामकरण से एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…