देश

नोएडा पुलिस ने लॉटरी ठग गैंग का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार

UP News: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने सोशल मीडिया पर लॉटरी के नाम पर लोगों को फंसाने वाले गिरोह का खुलासा किया है. यह गैंग लंबे समय से लोगों को झांसे में लेकर उनसे पैसे वसूल रहा था.

10 आरोपी गिरफ्तार

फेस-3 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनमें से 8 आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. पुलिस ने इनके पास से 20 मोबाइल फोन, 4 डेबिट कार्ड और नकदी भी बरामद की है.

कैसे करते थे धोखाधड़ी?

पकड़े गए आरोपी लोगों को लॉटरी जीतने का झांसा देते थे. वे कहते थे कि लॉटरी की रकम दिलाने के लिए अलग-अलग क्लियरेंस और प्रोसेसिंग चार्ज देना होगा. इसी बहाने वे पीड़ितों से बार-बार पैसे वसूलते थे.

करोड़ों की ठगी का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गैंग अब तक करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है. आरोपी सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए लोगों को टारगेट करते थे और उन्हें लॉटरी का लालच देकर पैसे ऐंठते थे.

पुलिस की कार्रवाई

नोएडा पुलिस ने केस का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि इस तरह के गैंग से सावधान रहना जरूरी है क्योंकि ये आम लोगों को आसानी से अपने जाल में फंसा लेते हैं.

ये भी पढ़ें-बिहार के लोगों की लगी बंपर लॉटरी! लद्दाख घूमने के लिए सरकार देगी 20,000 रुपये, जानें कैसे उठाएं इस योजना का फायदा?

यह कार्रवाई दिखाती है कि पुलिस लगातार साइबर और सोशल मीडिया से जुड़ी ठगी पर नजर रख रही है और ऐसे अपराधियों को पकड़ने के लिए सक्रिय है.

ये भी पढ़ें-20 जून को किसानों की लगेगी बंपर लॉटरी! बंगाल के तारकेश्वर से पीएम मोदी जारी करेंगे PM-KISAN की 23वीं किस्त

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

समीर आलम

Recent Posts

‘परीक्षा कोई और देता था, नौकरी किसी और…’, सीएम योगी ने अखिलेश के ‘सैफई सिंडिकेट’ को धो डाला, बांटे 1146 नियुक्ति पत्र

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था को लेकर समाजवादी…

10 minutes ago

के. के. बिड़ला जयंती विशेष: जब गिरफ्तारी से बचने के लिए छोड़ना पड़ा देश, ठुकरा दिया था मारुति का ऑफर

KK Birla Birth Anniversary: उद्योगपति के.के. बिड़ला की आत्मकथा में दो ऐसे किस्से दर्ज हैं,…

20 minutes ago

महंगाई का झटका! मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, कल से 4 रुपये तक महंगा मिलेगा दूध

Mother Dairy Milk Price Hike:मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में दूध की कीमतों में 2 से…

2 hours ago

बाबा केदार के कपाट बंद, 19.5 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; ऊखीमठ रवाना हुई पंचमुखी डोली

Kedarnath Dham: भाई दूज पर बुधवार सुबह 8:30 बजे केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के…

2 hours ago

हार्दिक पांड्या का मुंबई से पत्ता साफ…! पंजाब किंग्स में हुए शामिल, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रेड कंफर्म हो गया है.…

2 hours ago