देश

उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई परेशानी, दिल्ली से लेकर बिहार तक गिरे तापमान; कई जगह कोहरा छाया

North India में ठंड लगातार तेज होती जा रही है. दिल्ली-एनसीआर हो या यूपी-बिहार, सभी राज्यों में सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर रही है. उधर, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हालात और ज्यादा सख्त हैं, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. बीते दो दिनों में कई शहरों में पारा तेजी से गिरा है, जिसके बाद मौसम विभाग ने अगले दिनों में और ठंड बढ़ने की आशंका जताई है.

दिल्ली-एनसीआर: शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी

राजधानी दिल्ली में सुबह की शुरुआत घने कोहरे और तेज ठंड के साथ हो रही है. कोहरा इतना घना है कि विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे लोगों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है. दिन में भी हल्की धूप के बावजूद हवा में ठंडक बनी रहने की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. यानी आने वाले कुछ दिनों में ठंड का असर और गहरा सकता है.

यूपी-बिहार में कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली से सटे यूपी और पूर्वी राज्यों में भी मौसम पूरी तरह पलट चुका है. यूपी के कई शहरों में सुबह घना कोहरा छाया रहता है, जिससे तापमान लगातार नीचे जा रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की पूरी संभावना है.

उधर, बिहार में भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. खासकर पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में आज घना कोहरा छाने के आसार हैं. कोहरे की वजह से सुबह का तापमान काफी नीचे रह सकता है और ठिठुरन बढ़ जाएगी.

राजस्थान-हरियाणा: पारा 3 डिग्री तक पहुंचा

राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में ठंड तेजी से बढ़ी है. राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का सबसे निचला स्तर माना जा रहा है. हरियाणा में भी उत्तरी हवाओं के कारण हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक कोहरा और शीतलहर दोनों का असर जारी रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तर भारत के विपरीत दक्षिण भारत में बारिश का दौर चल सकता है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई इलाकों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है. गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाओं से भी सावधान रहने की सलाह दी गई है.
इसके अलावा लक्षद्वीप, दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट से लगे समुद्री क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठने और समुद्री मौसम खराब होने के संकेत दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi Air Pollution: राजधानी में AQI 348, NCR की हालत भी गंभीर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

5 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

7 hours ago