भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पीएम नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे की प्रशंसा की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल का हर क्षण भारत के प्रत्येक हिस्से के विकास के लिए समर्पित किया है. पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत, विशेष रूप से नॉर्थ ईस्ट में उल्लेखनीय विकास हो रहा है.
आईएएनएस से बातचीत के दौरान तरुण चुघ ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मिजोरम में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने पर कहा कि 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से पूर्वोत्तर को यह विशेष प्राथमिकता दी गई है. प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि पूर्वोत्तर भारत की प्रगति का प्रवेश द्वार है और पिछले 11 वर्षों में इस क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है.
चुघ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में रेलवे, सड़क और पुलों सहित कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं. आज पूर्वोत्तर का विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस नेतृत्व की सरकार थी तो नॉर्थ ईस्ट को नजरअंदाज किए जाने की नीति बनाई गई थी. लूट का एटीएम मानकर काम होता था, लेकिन आज स्थिति बदल गई है.
विपक्षी नेताओं के बयान पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि चाहे राहुल गांधी हों या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वे पूर्वोत्तर के तेज विकास को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर को भारत के विकास का इंजन बना दिया है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों के दौरान पूर्वोत्तर अशांत रहा और विकास में पिछड़ गया. पीएम मोदी ने शांति के साथ विकास के पथ पर नॉर्थ ईस्ट को आगे बढ़ाने का काम किया है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कभी नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए नहीं सोचा गया, लेकिन मौजूदा केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास, इसी एजेंडे के साथ काम कर रही है.
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि ये परिवारवादी लोग हैं, जिन्होंने भ्रष्टाचारी कुनबे को लूटा है. अब उसे बचाने के लिए कोई न कोई ढोंग रचते हैं.
उन्होंने कहा कि एक गरीब घर का बेटा देश की तरक्की की गाथा लिख रहा है तो युवराजों को बर्दाश्त नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: ‘मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न है’, हिंसा के 2 साल बाद इंफाल पहुंचे पीएम मोदी का संबोधन
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…
सरकार के दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को 1 नवंबर, 2026 से अपने सभी…