Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Northeast India

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया. इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू पर चटगांव, सिलहट और नोआखाली जैसे इलाकों को पाकिस्तान के हवाले करने का आरोप लगाया.

Medical Drones Northeast: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में युवा ड्रोन पायलट स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक बड़ी चुनौती को दूर करने में मदद कर रहे हैं. जिन इलाकों में पहाड़ों, नदियों, खराब सड़कों और मौसम की वजह से दवाएं पहुंचाना मुश्किल होता है, वहां अब ड्रोन के जरिए जरूरी मेडिकल सामान भेजा जा रहा है.

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से 440 मीट्रिक टन प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' त्रिपुरा भेजी है, जिसके 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है.

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य में शांति बहाली, विकास और अंतर-राज्यीय परिवहन सेवाओं को लेकर चर्चा हुई.

असम मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम और पूर्वोत्तर के विकास में योगदान को मान्यता देते हुए 75 प्रस्ताव पारित किए. इन प्रस्तावों में बुनियादी ढांचे, संपर्क, औद्योगिक निवेश, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और सुरक्षा में हुए सुधारों पर प्रकाश डाला गया.

भारत जैसे बहुभाषी और बहुसांस्कृतिक राष्ट्र में एकता की सबसे मजबूत कड़ी भाषा और संस्कृति का सकारात्मक संवाद है. आज जब कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्त्व राजनीतिक लाभ के लिए हिंदी विरोध को दक्षिण भारत में फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, तब क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देते हुए हिंदी को सेतु भाषा के रूप में मजबूत करने की आवश्यकता और बढ़ गई है.

Amit Shah NEC meeting: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में शिलांग में उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की 73वीं बैठक आयोजित होगी. बैठक में पूर्वोत्तर भारत के विकास, कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी.

पीएम मोदी सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. 27-28 अप्रैल के इस दौरे में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पर्यटन से जुड़ी दर्जनों योजनाओं की सौगात मिलेगी.

प्रधानमंत्री मोदी ने सिलचर में 24 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. उन्होंने शिलांग-सिलचर हाईस्पीड कॉरिडोर की नींव रखी और बराक घाटी को भविष्य का ट्रेड हब बताया.

असम दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असमवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने असम की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विकास की सराहना की और ताई-अहोम संस्कृति व भाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों का जिक्र किया.