देश

तेजी से आगे बढ़ रहा पूर्वोत्तर रीजन, बड़े आर्थिक हब के रूप में होगा विकसित—केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने बताया मोदी सरकार का प्लान

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कहा कि देश का पूर्वोत्तर रीजन तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही देश के बड़े आर्थिक हब के रूप में विकसित होगा.

राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप सरकार पूर्वोत्तर राज्यों में इन्फ्रास्ट्रक्चर, टूरिज्म, हाइड्रोपावर और अन्य क्षेत्रों में फोकस कर रही है. इससे सभी सेक्टर रीजन में तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में राइजिंग नॉर्थईस्ट इंवेस्टर समिट एक बहुत अहम कदम है. इससे पूर्वोत्तर को देश के बड़े आर्थिक हब के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी.”

भारत की एक्ट ईस्ट नीति रंग लाई

पूर्वोत्तर की दिल्ली से दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक पुरानी सोच है. भारत की एक्ट ईस्ट नीति के कारण पूर्वोत्तर आज के समय में साउथ ईस्ट एशियन देशों का गेटवे बन गया है.

उन्होंने आगे कहा, ”ट्रेड, कल्चर और टूरिज्म के साथ हर क्षेत्र में पूर्वोत्तर तेजी से आगे बढ़ रहा है.”

रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे

केंद्रीय टेक्सटाइल मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने रेलवे, हाईवे और जलमार्ग के जरिए पूर्वोत्तर को देश से जोड़ने का काम किया है. हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट नॉर्थ ईस्ट के डीएनए में है और इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो रहे हैं.”

गेटवे ऑफ ट्रेड के साथ गेटवे ऑफ डेवलपमेंट

उन्होंने आगे कहा कि आज तक किसी भी सरकार ने नॉर्थ ईस्ट में इन्वेस्टर मीट नहीं रखा, लेकिन मोदी सरकार ने इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है. इसके साथ उन्होंने पूर्वोत्तर को गेटवे ऑफ ट्रेड के साथ गेटवे ऑफ डेवलपमेंट भी बताया.

राइजिंग नॉर्थ ईस्ट समिट पर नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने कहा, “यह एक अच्छा और सही दिशा में उठाया गया कदम है. प्रधानमंत्री मोदी के विजन और सपोर्ट के कारण यह संभव हो पाया है.”

उन्होंने रोजगार के सवाल पर आगे कहा, “हमारी सरकार 2030 तक नागालैंड के 5,00,000 युवाओं को रोजगार देने के प्लान पर काम कर रही है.”

ये भी पढ़ें: गुजरात की राजधानी को सौगात: PM Modi 27 मई को करेंगे गांधीनगर सिविल अस्पताल में कार्डियक सेंटर का उद्घाटन

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

36 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

45 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

47 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago