भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पाकिस्तान से संचालित उड़ानों के लिए जारी NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) को एक बार फिर बढ़ा दिया है. यह NOTAM अब आगामी 23 जून 2025 तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत पाकिस्तान में पंजीकृत विमान और पाकिस्तानी एयरलाइनों/ऑपरेटरों द्वारा संचालित, स्वामित्व या लीज पर लिए गए विमान — जिसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं — भारतीय वायुसंगीत (एयरस्पेस) में प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह प्रतिबंध न केवल वाणिज्यिक (कमर्शियल) विमानों पर लागू है, बल्कि इसमें सैन्य विमानों की उड़ानों पर भी रोक शामिल है.
NOTAM का मतलब होता है “नोटिस टू एयरमेन”, जो उड़ानों के संचालन में शामिल सभी एजेंसियों को किसी खास क्षेत्र या मार्ग से संबंधित चेतावनी या निर्देश देता है. इस तरह की नोटिसें आमतौर पर सुरक्षा, सैन्य गतिविधियों या विशेष परिस्थितियों के चलते जारी की जाती हैं.
विशेषज्ञों के अनुसार, भारत द्वारा यह प्रतिबंध पाकिस्तान के विमानों के लिए पहली बार नहीं लगाया गया है. पिछले कई महीनों से यह प्रतिबंध चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाता रहा है.
इस फैसले का सीधा असर पाकिस्तान की वाणिज्यिक एयरलाइनों और उसके अंतरराष्ट्रीय उड़ान मार्गों पर पड़ सकता है, जिन्हें भारत के ऊपर से होकर उड़ने की अनुमति नहीं होगी. इससे उनकी उड़ान की दूरी, लागत और समय – तीनों बढ़ सकते हैं.
इस बीच भारतीय विमानों के लिए भी पाकिस्तान के वायुसंगीत का उपयोग प्रतिबंधित है, जिसका असर हाल ही में इंडिगो की एक उड़ान पर देखने को मिला था जब उसे ओलावृष्टि से बचने के लिए पाकिस्तान के वायुसंगीत में प्रवेश की अनुमति नहीं मिली थी.
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा इस मामले पर निगरानी बनाए रखी जा रही है, और आगे की स्थिति के आधार पर NOTAM की अवधि को फिर से समीक्षा की जा सकती है.
-भारत एक्सप्रेस
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…