देश

UP News: अब यूपी में सरकारी राशन की दुकान से दूध, मेवे, मसाले, क्रीम-पाउडर सहित मिलेंगी 35 चीजें, देखें सामानों की पूरी लिस्‍ट

Government Quota Shop: अब उत्तर प्रदेश की सरकारी राशन की दुकानों में गेहूं-चावल और तेल के अलावा दूध, ब्रेड, मसाले के साथ ही क्रीम-पाउडर सहित 35 सामान मिलेगा. योगी सरकार के इस फैसले के बाद प्रदेश की एक बड़ी आबादी को खासी राहत महसूस हुई है. बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सरकार ने ये कार्ड खेला है.

बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी बीच योगी सरकार के इस फैसले को मील का पत्थर माना जा रहा है. अब सरकारी कोटे की दुकानों से गेहूं, चावल और तेल के साथ ही दूध, ब्रेड, मसाले, बाल्टी, गुड़, नमकीन के साथ ही महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन का भी सामान मिलेगा. सरकार ने सरकारी कोटे से अब जनता को 35 अन्य चीजें भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. यूपी सरकार ने सरकारी कोटे की दुकानों को सशर्त इसकी मंजूरी दे दी है.

ये रखेंगे नजर

इस पूरी व्‍यवस्‍था पर नजर रखने के लिए खाद्य आयुक्त के स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा. यह समिति समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण करेगी. इसी के साथ समिति को तय सामानों को बढ़ाने और कम करने का भी अधिकार होगा.

ये भी पढ़ें- 2024 में कौन है जनता की पहली पसंद ? PM की रेस में राहुल गांधी कितने आगे ? क्या बदल रहा जनता का मूड ? जानें ताजा सर्वे

बनेंगी नई मॉडल शॉप

बता दें कि योगी सरकार ने इस फैसले के अलावा आने वाले समय में नई अन्‍नपूर्णा मॉडल शॉप्स बनाने का भी निर्णय लिया है. जानकारी सामने आ रही है कि इन दुकानों में राशन के साथ ही रोजमर्रा के सामान के साथ ही अन्‍य घरेलू व उपयोगी सामान भी उपलब्ध रहेंगे.

ग्राम सभी की जमीनों पर होगा मॉडल शॉप का निर्माण

इस सम्बंध में जानकारी सामने आ रही है कि, अन्‍नपूर्णा मॉडल दुकानों का निर्माण ग्राम सचिवालय के नजदीक ग्राम सभा की जमीन पर किया जाएगा. ताकि जनता को दैनिक आवश्‍यकता की वस्‍तुएं और अन्‍य सेवाएं निकटतम स्‍थान पर एक ही जगह मिल सके. बता दें कि पायलट प्रॉजेक्‍ट के तौर पर बरेली मंडल में 52 अन्‍नपूर्णा उचित दर की दुकानें निर्माणाधीन है. जल्‍द इसे सभी जिलों में लागू किया जाएगा और प्रदेश के हर जिले में ये दुकानें स्थापित होंगी.

देखें क्या-क्या मिलेगा सरकारी कोटे से

दूध, दूध पाउडर, ब्रेड, मसाले, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, छाते, टॉर्च, कंघी, शीशा, झाड़ू, पोछा, गुड़, घी, नमकीन, पैक सूखे मेवे, पैक्ड मिठाई, बच्चों के कपड़े (होजरी), राजमा, सोयाबीन, क्रीम, धूपबत्ती, बेबी केयर उत्पाद जैसे डायपर, ताला, रेनकोट, प्लास्टिक का पाइप (पानी वाला), प्लास्टिक की बाल्टी, मग और छन्नी, हैंडवॉश, बाथरूम क्लीनर, वॉल हैंगर, डिटर्जेंट पाउडर, बर्तन धोने वाला बार, इलेक्ट्रॉनिक सामान, दीवार घड़ी, माचिस, नायलॉन, जूट की रस्सी.

भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

8 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

9 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

9 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

9 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

9 hours ago