देश

ड्रैगन की मांद में अजीत डोभाल! क्या निकलेगा कोई फॉर्मूला? जानें एजेंडों की लिस्ट

NSA Ajit Doval Beijing Visit Agenda: पूर्वी लद्दाख और लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर जारी तनाव के बीच भारत और चीन के रिश्तों में एक बड़ा कूटनीतिक मोड़ देखने को मिल रहा है. भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल बीजिंग पहुंच रहे हैं, जहां वे अपने चीनी समकक्ष और विदेश मंत्री वांग यी के साथ सीमा विवाद के समाधान के लिए स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स (SR) स्तर की 25वें दौर की ऐतिहासिक बातचीत में शामिल होंगे. यह बैठक दोनों देशों के कूटनीतिक और सैन्य रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है.

ब्रिक्स समिट से पहले डोभाल का ‘मिशन बीजिंग’ (Ajit Doval meets Wang Yi)

यह उच्चस्तरीय वार्ता ऐसे समय में हो रही है, जब नई दिल्ली में होने वाले आगामी ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) के भारत दौरे की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. हालांकि उनके दौरे पर अभी आधिकारिक मुहर लगना बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि डोभाल का यह दौरा दोनों देशों के बीच जमी बर्फ को पिघलाने और शीर्ष स्तर पर बातचीत की जमीन तैयार करने के लिए सबसे बड़ा कदम है.

गलवान के बाद से जारी गतिरोध पर फोकस (Ajit Doval Beijing Visit Update)

जून 2020 में गलवान घाटी की हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों के बीच रिश्ते अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे. पूर्वी लद्दाख में दोनों पक्षों ने भारी संख्या में सैनिकों और आधुनिक सैन्य साजो-सामान की तैनाती कर रखी है. हालांकि कई स्तरों की सैन्य और राजनयिक बातचीत के बाद कुछ पेट्रोलिंग पॉइंट्स से सैनिकों की वापसी (Disengagement) हुई है, लेकिन पूर्ण रूप से शांति और पहले जैसी यथास्थिति बहाल होना अभी बाकी है. स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव्स स्तर की इस वार्ता का मकसद केवल मौजूदा सैन्य तनाव को कम करना ही नहीं, बल्कि सीमा विवाद का एक स्थायी राजनीतिक समाधान तलाशना भी है.

अरुणाचल पर भारत का कड़ा रुख

हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास चीनी गतिविधियों और 27 स्थानों के चीनी नामकरण की बेतुकी कोशिशों पर भारत पहले ही कड़ा ऐतराज जता चुका है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने हाल ही में दोहराया था कि सीमा पर शांति और स्थिरता ही दोनों देशों के बीच रिश्तों की सामान्य बहाली का एकमात्र आधार है.

क्या निकलेगा कोई फॉर्मूला? (Ajit Doval China Visit Plan)

डोभाल और वांग यी की इस आमने-सामने की बैठक में LAC पर सैनिकों की पूर्ण वापसी, बफर जोन की समीक्षा, पेट्रोलिंग अधिकार और बॉर्डर मैनेजमेंट से जुड़े तमाम संवेदनशील मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी. अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर टिकी है कि भारत के ‘क्राइसिस मैनेजर’ माने जाने वाले अजीत डोभाल बीजिंग की इस टेबल टॉक से क्या कूटनीतिक नतीजा लेकर लौटते हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago