लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुजरात के ऐतिहासिक शहर वडनगर स्थित प्रसिद्ध हाटकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में भी हिस्सा लिया और समस्त सृष्टि के मंगल की कामना की. इस यात्रा के दौरान उन्होंने पीएम मोदी के शुरुआती जीवन, वडनगर के उनके विद्यालय और उनके संघर्षों को याद करते हुए एक प्रेरणादायक संदेश दिया.
मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मस्थान होने के नाते वडनगर प्रेरणा का एक बड़ा केंद्र है. उन्होंने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री के विद्यालय को देखने और उनके जीवन के शुरुआती दिनों की जानकारी हासिल करने का सौभाग्य मिला. ओम बिरला ने कहा कि पीएम मोदी का जीवन इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि परिस्थितियां कितनी भी विषम क्यों न हों, आर्थिक परेशानियां और चुनौतियां चाहे जितनी हों, यदि व्यक्ति अपने लक्ष्य को दृढ़ता से निर्धारित कर ले तो वह सफलता की हर मंजिल को पा सकता है.
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के जीवन में अध्ययन, संवाद, वाद-विवाद और चिंतन का हमेशा से विशेष महत्व रहा है. स्वामी विवेकानंद के ओजस्वी विचारों से गहरी प्रेरणा पाकर उन्होंने बहुत कम उम्र में ही घर त्याग दिया और देश के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा करते हुए अपने जीवन को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने इसे भारत के जीवंत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया कि कैसे एक छोटे से गांव और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति अपने सेवा-संकल्प के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचा है.
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की सराहना करते हुए कहा कि लगातार 25 वर्षों तक बिना रुके जनसेवा करना एक अत्यंत दुर्लभ और उल्लेखनीय उपलब्धि है.
ये भी पढ़ें: प्रिंस विलियम की तारीफ कर पीएम मोदी ने कौन सा संदेश दिया?
यात्रा के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य मार्गदर्शन में हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में उन्हें आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई है. उन्होंने सनातन संस्कृति के मूल मंत्र ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ को दोहराते हुए कामना की कि यह आध्यात्मिक चेतना पूरी मानवता को हमेशा सद्भाव, करुणा और शांति के पथ पर आगे बढ़ाती रहे.
पीएम मोदी ने वेल्स के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात कर 'अर्थशॉट प्राइज'…
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक विशेष साक्षात्कार में दावा किया है कि उत्तर प्रदेश में…
पीएम मोदी 19 नवंबर नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता'…
Vedanta Chairman Anil Agarwal Chhath Puja in London: लंदन के ब्रह्मर्षि आश्रम में बिहारी कनेक्ट…
पीएम मोदी की आतंकवाद के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत गृह मंत्री अमित शाह…
Dubai Gold Walkway: दुबई के डीरा इलाके में दुनिया का पहला और सबसे लंबा 24…