देश

2019 में हालात न बदलते तो आज भारत में मिलने को सड़कों पर होता PoJK; स्वतंत्रता दिवस पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Omar Abdullah Speech: आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बख्सी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में तिरंगा फहराया. इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया. सीएम अब्दुल्ला ने कहा कि साल 2019 में अगर जम्मू-कश्मीर के हालात न बदले जाते तो आज पीओके के लोग खुद भारत से जुड़ने के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे होते.

उन्होंने आगे कहा कि उस पार (POJK) की हालत देखकर पता चलता है कि हमारे पुर्वजों ने जो फैसला लिया था वह बिल्कुल सही था. साल 1947 में जब पाकिस्तानी फौज के समर्थन वाले कबाइलियों ने जम्मू-कश्मीर पर हमला किया था, तब हमारे बुजुर्गों ने नारा दिया ‘हमलावर खबरदार, हम कश्मीरी हैं तैयार’. इस नारे के सहारे हमारे पुरखों ने उन हमलावरों का डटकर मुकाबला किया.

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम आज भी पीओके वाले हिस्से को अपना मानते हैं. हमने विधानसभा में आज भी उनके लिए खाली सीटें छोड़ रखी है. इस उम्मीद के साथ कि एक दिन वो लोग हमारे साथ आएंगे.

राज्य का पुराना दर्जा वापस पाना लक्ष्य

उमर अब्दुल्ला ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र को मजबूत करने और राज्य को पुराना दर्जा वापस पाने की बात कही.

गौरतलब है कि साल 2019 में केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया था. इसकी वजह से जम्मू कश्मीर को मिला विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया और भारत का संविधान वहां पूरी तरह से लागू हो गया. इससे पहले कश्मीर का अपना झंडा और अपना अलग कानूनी सिस्टम हुआ करता था. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सो में बांटकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश बना दिये.

विकास के लिए समर्पित है नेशनल कॉन्फ्रेंस

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी स्पीच में कहा कि वो सूबे के विकास के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं. सरकार पुराना दर्जा वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता के हक और अधिकार की रक्षा करेगी.

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी ने बच्ची की जमीन पर गिरी टोपी उठाकर पहनाई, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम के इस अंदाज ने जीता दिल

उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2019 में जो जम्मू-कश्मीर की जनता से उनकी संवैधानिक अधिकार और गारंटी छीने गए थे. उसे वापस पाना उनका लक्ष्य है. उन्होंने जनता से वादा करते हुए कहा कि उनकी सरकार आजादी की लड़ाई में शहीद हुए लोगों के सपनों को जरूरी पूरा करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago