महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस ने 'ऑपरेशन महादेव' की सफलता पर कहा कि भारतीय सेना देश के खिलाफ काम करने वाले आतंकियों के साथ ऐसा ही सलूक करेगी।
Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर में ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत भारतीय सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया. इसे लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जो भारत में आतंकवाद फैलाएगा, हमारी सेना उसके साथ इसी तरह का सलूक करेगी.
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ‘ऑपरेशन महादेव’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से लगातार आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया जा रहा है. मैं ऐसा मानता हूं कि भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण घटना है कि ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है, जो भी भारत के खिलाफ लड़ाई करेगा, आतंकवाद फैलाएगा, हमारी सेना इस प्रकार का सलूक करेगी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने नागपुर की दिव्या देशमुख के वूमेन चेस वर्ल्ड कप की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से निश्चित तौर पर उनका सम्मान किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- लोकसभा में विपक्ष के हंगामे पर भड़के अमित शाह, कहा- इसलिए वो वहां बैठे हैं, अगले 20 वर्षों तक वहीं रहेंगे
उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली दिव्या देशमुख ने यह खिताब जीता है. उन्होंने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरू हम्पी को हराया. विशेष यह है कि बहुत कम उम्र में दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया.
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नए भारत की परछाई देखने को मिल रही है, क्योंकि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया गया है, सारे टूर्नामेंट में चाहे नेशनल लेवल हों या इंटरनेशनल लेवल, हर जगह हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…
Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…