नाग पंचमी 2025
Nag Panchami 2025: सावन का महीना चल रहा है. इस पूरे माह में भगवान शिव और प्रकृति की पूजा होती है. हर रोज कोई न कोई व्रत और त्योहार मनाया जाता है. इसी में एक पर्व नाग पंचमी है. यह हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो नागों की पूजा को समर्पित है. यह पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. नागों को भगवान शिव का आभूषण माना जाता है और इस दिन उनकी पूजा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
वर्ष 2025 में नाग पंचमी का पर्व 29 जुलाई, दिन मंगलवार को पड़ रहा है. यह श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि होगी. इस दिन भक्त नाग देवता की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. पंचांगों के अनुसार, नाग पंचमी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:14 से 08:51 तक रहने वाला है. इस समय नाग देवता की पूजा से विशेष लाभ मिलेगा.
हिंदू धर्म में नागों को पूजनीय माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा करने से कालसर्प दोष का निवारण होता है और घर में खुशहाली आती है. यह भी माना जाता है कि इस दिन नागों को दूध पिलाने और उनकी पूजा करने से सर्प दंश का भय समाप्त होता है.
नाग पंचमी का पर्व हमें नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है. इस दिन नाग देवता की पूजा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि आती है.
यदि किसी व्यक्ति को कालसर्प दोष के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो नाग पंचमी का दिन उनके लिए विशेष महत्व रखता है. इस दिन नाग देवता की पूजा-अर्चना करने और उनके मंत्रों का जप करने से कालसर्प दोष के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है. इस दिन से हमें यह सीख भी मिलती है कि ना तो नाग हमारे दुश्मन है और न ही हम उनके दुश्मन हैं. बल्कि, नागों का हमारी प्रकृति और कृषि में खास स्थान है. संभवत: इसी कारण से हमारे पूर्वजों ने इस त्यौहार को बनाया है जिससे नागों का संरक्षण किया जा सके.
Disclaimer: नाग पंचमी 2025 (nag panchami 2025) को लेकर यहां दी गई जानकारी विभिन्न माध्यमों से ली गई है. हम यहां किसी तरह से ज्योतिष ऐलान नहीं करते हैं और न ही इस तरह की कोई सलाह देते हैं. हमारा उद्देश्य विभिन्न स्रोतों से जानकारी लाकर आप तक पहुंचाना है. भारत एक्सप्रेस किसी भी तरह से अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देता है. धर्म और आस्था से जुड़े अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
न्यू चंडीगढ़ के होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में 28 से 31 अक्टूबर…
Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…
सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…
Darjeeling Toy Train: दार्जिलिंग की खूबसूरत वादियों में चलने वाली छोटी सी टॉय ट्रेन ने…
सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की कार्यवाही जारी रखने और संपत्ति अटैच…
Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…