संसद का मानसून सत्र (संसद का मानसून सत्र) के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर (लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर) पर चर्चा के समय, सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने पीएम मोदी (PM Modi) की प्रशंसा की, जिसे किरेन रिजिजू (किरेन रिजिजू) ने लोकतंत्र (लोकतंत्र) की खूबसूरती (खूबसूरती) बताया।
Kiren Rijiju: एनसीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बोलते हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद गठित सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में विपक्ष के नेताओं को जगह देने के लिए पीएम मोदी की सरहाना की.
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एनसीपी (एससीपी) सांसद सुप्रिया सुले के संबोधन का वीडियो शेयर करते हुए इसे लोकतंत्र की खूबसूरती बताया.
उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा,
“यही हमारे लोकतंत्र की खूबसूरती है. राहुल गांधी को भी प्रधानमंत्री पीएम मोदी और उनकी सरकार की मंशा की सराहना करनी चाहिए.”
बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने लोकसभा सदन में चर्चा के दौरान कहा,
“जब राष्ट्रीय कर्तव्य की बात आती है तो सबसे पहले देश, फिर राज्य, फिर पार्टी और फिर परिवार आता है. प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए विपक्षी नेताओं को नियुक्त करके बड़ा दिल दिखाया है.”
सुप्रिया सुले ने आगे कहा,
“जब तक आप उन आतंकवादियों को नहीं पकड़ लेते, तब तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल नहीं है. जब तक आप आतंकवादियों को नहीं पकड़ लेते, तब तक इसका जश्न नहीं मनाया जा सकता.”
ये भी पढ़ें- आतंकियों के खिलाफ हमारी सेना इसी प्रकार का सलूक करेगी…, ऑपरेशन महादेव पर बोले महाराष्ट्र सीएम फडणवीस
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी चर्चा के दौरान अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “मैं अपने सशस्त्र बलों को बधाई देता हूं. उन्होंने भारत के ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाया है. आतंकी शिविर को नष्ट करना सबसे बड़ी उपलब्धि थी. पाकिस्तानी सेना, आईएसआई और उनके डीप स्टेट भारत को कमजोर करना चाहते हैं.”
लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस चल रही है और मंगलवार 29 जुलाई को राज्यसभा में भी इसी तरह की बहस होनी है. संसद ने चर्चा के लिए प्रत्येक सदन में 16 घंटे का समय निर्धारित किया है. लोकसभा की तरह ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राज्यसभा में भी ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…