देश

‘भारत कुछ नहीं भूलता’! 88 घंटों में बदल दिया था इतिहास, ऑपरेशन सिंदूर का वीडियो देख कांप उठेगा पाकिस्तान

Operation Sindoor Anniversary: ‘भारत कुछ नहीं भूलता और भारत कुछ नहीं माफ करता.’ आज 7 मई है और पूरा देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ मना रहा है. ठीक एक साल पहले, भारत ने सरहद पार बैठे आतंक के आकाओं को वो जख्म दिया था, जिसकी टीस उन्हें ताउम्र महसूस होगी. वायुसेना ने आज अपने आधिकारिक हैंडल से एक ऐसा वीडियो और संदेश साझा किया है, जिसने दुश्मन के खेमे में एक बार फिर खौफ पैदा कर दिया है.

88 सेकंड से 88 घंटे की याद

भारतीय वायुसेना ने @IAF_MCC हैंडल से एक 88 सेकंड का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो जारी किया है. ये 88 सेकंड उन 88 घंटों की याद दिलाते हैं, जिनमें भारत ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर कोहराम मचाया था.

वीडियो में रात के सन्नाटे को चीरते हुए गरजते फाइटर जेट्स, समंदर की लहरों पर तैनात नौसेना के युद्धपोत और पलक झपकते ही दुश्मन को खाक कर देने वाली ‘ब्रह्मोस’ मिसाइलों का मंजर दिखाया गया है.

‘Operation Sindoor’: PAK के लिए एक खौफनाक मंजर

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में जब 26 बेगुनाह पर्यटकों का कत्लेआम हुआ, तो देश के गुस्से का लावा फूट पड़ा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने तब साफ कह दिया था कि ‘आतंक और बातचीत’ की मेज एक नहीं हो सकती. इसके बाद शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिंदूर’.

भारत ने सिर्फ आतंकी कैंप ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के 11 एयरबेस को भी अपनी जद में लिया. बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर हो या मुरिदके में लश्कर का ठिकाना, भारतीय ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को खिलौने की तरह नाकाम कर दिया. वायु, थल और जल तीनों मोर्चों से हुए इस ‘मल्टी-डोमेन’ हमले ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया और उसे युद्धविराम की भीख मांगनी पड़ी.

सोशल मीडिया पर उमड़ा गर्व का सैलाब

वायुसेना के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर #OperationSindoor ट्रेंड कर रहा है. लोग लिख रहे हैं कि ये ‘न्यू इंडिया’ है, जो अब सिर्फ रक्षा नहीं करता, बल्कि घर में घुसकर मारता भी है.

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत की सैन्य रणनीति अब पूरी तरह बदल चुकी है.

ये भी पढ़ें: एयरपोर्ट से गांधी मैदान तक छा जाएंगे पीएम मोदी! जानिए पटना में होने वाले महा-रोड शो का पूरा रूट

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

6 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

6 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

6 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

7 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

7 hours ago