Amanpreet Singh Gill Death: पंजाब के क्रिकेट गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. राज्य के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल का महज 36 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक चले जाने से न केवल पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) बल्कि घरेलू क्रिकेट से जुड़े तमाम खिलाड़ियों और फैंस में शोक की लहर है. चंडीगढ़ में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
अमनप्रीत सिंह गिल क्रिकेट के मैदान पर अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने पंजाब के लिए छह फर्स्ट क्लास मैच खेले और अपनी मेहनत के दम पर टीम में खास जगह बनाई. इतना ही नहीं, जब साल 2008 में IPL का आगाज हुआ था, तब गिल किंग्स इलेवन पंजाब की उस ऐतिहासिक टीम का हिस्सा थे. उन्होंने मैदान पर कई दिग्गज क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया और उन्हें हमेशा एक बेहद विनम्र और खेल के प्रति समर्पित इंसान के तौर पर याद किया जाता है.
खेल से रिटायर होने के बाद भी गिल का दिल क्रिकेट के लिए ही धड़कता रहा. वह पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे और राज्य के लिए नई प्रतिभाएं तलाशने में जुटे थे. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि गिल ने जुनून और समर्पण की मिसाल पेश की थी. PCA के मुताबिक, उन्होंने अंडर-19 से लेकर सीनियर टीम तक हर स्तर पर पंजाब का मान बढ़ाया.
ये भी पढ़ें- SRH vs PBKS: हैदराबाद में रन बरसे! SRH ने पंजाब को दिया 236 रन का बड़ा लक्ष्य
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी अपने पुराने साथी के निधन पर गहरा दुख जताया है. सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट साझा करते हुए युवराज ने लिखा कि गिल एक शांत और मेहनती’ क्रिकेटर थे, जिन्होंने हमेशा खेल को खुद से ऊपर रखा. युवराज ने अपने शुरुआती दिनों की यादें साझा करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.
बता दें कि अमनप्रीत सिंह गिल का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के मनीमाजरा श्मशान घाट में किया जाएगा. पंजाब ने आज न केवल एक चयनकर्ता खोया है, बल्कि एक ऐसा खिलाड़ी खोया है जिसने अपना पूरा जीवन राज्य के क्रिकेट को संवारने में लगा दिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…
Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…