देश

ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा, सबूत चाहिए तो पाकिस्तान जाकर मांगें कांग्रेस नेता खड़गे: गिरिराज सिंह

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार पर फिर से सवाल उठाए. उन्होंने सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया. खड़गे के बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता कांग्रेस से हैं और इस तरह के सवाल उठा रहे हैं. अगर उन्हें अब भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सबूत चाहिए तो उन्हें पाकिस्तान जाकर सबूत मांगना चाहिए. पाकिस्तान कोई सबूत नहीं दे पा रहा है और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सेना की बहादुरी पर सबूत मांगती रही है.”

उन्होंने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर को पूरी दुनिया ने सराहा और भारतीय सेना ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसकी तारीफ दुनिया भर ने की. पाकिस्तान के पास कोई सबूत नहीं है और उनकी भाषा खड़गे बोल रहे हैं, उन्हें अपने बयान पर शर्म आनी चाहिए.”

महबूबा मुफ्ती ने जीवन भर आतंकवादियों का समर्थन किया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “महबूबा मुफ्ती ने जीवन भर आतंकवादियों का समर्थन किया है. उनके डीएनए में आतंकी है और वह पाकिस्तान की भाषा बोलती हैं. पूरी दुनिया जानती है कि पीओके भारत का है और कश्मीर को आतंकवाद का केंद्र किसने बनाया. ये वही लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों को पाला और समर्थन दिया.”

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव और संघर्ष विराम के बाद, सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के इंटरव्यू से कई गंभीर सवाल उठे हैं. इन सवालों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए. मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है. युद्ध का धुंध अब छट रहा है.”


ये भी पढ़ें: 50 साल की रहीमा को सुरक्षा बलों ने बांग्लादेश में धकेल दिया…गलती का एहसास होने पर भारत वापस लाया


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

40 minutes ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

1 hour ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

2 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago

मुंबई के सड़कों पर उतरीं शर्लिन चोपड़ा! CJP को दिया समर्थन, SIR विवाद पर चुनाव आयोग को घेरा

Sherlyn Chopra CJP Protest: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा ने मुंबई में आयोजित कॉकरोच जनता…

3 hours ago