Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor) के तहत पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर उन्हें तबाह कर दिया. यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले का जवाब थी. दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस सैन्य कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आतंकवादी मसूद अजहर अब चूहे की तरह इधर-उधर भाग रहा है.
बुधवार को बातचीत में सिरसा ने कहा, “पीएम मोदी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारेंगे. हमारी सेना ने ठीक वैसा ही किया. पाकिस्तान के आतंकियों ने पहलगाम में हमारा धर्म पूछकर हमला किया था, लेकिन हमारी सेना ने धर्म नहीं, आतंक को निशाना बनाया.” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान ने आतंकियों का साथ देना जारी रखा तो उसे खाक में मिला दिया जाएगा.
सिरसा ने कहा, “पाकिस्तान अगर फिर से नापाक हरकत करेगा, तो उसे बार-बार करारा जवाब मिलेगा. यह पीएम मोदी का नया भारत है, जो पुरानी सरकारों की तरह चुप नहीं रहेगा. देशवासी पीएम मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं, क्योंकि वे आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की बात करते हैं.” उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “अगर पाकिस्तान ने फिर गलती की, तो गुरुद्वारे के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वह भारत का हिस्सा बन चुका होगा.”
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर सिरसा ने तंज कसते हुए कहा, “अल्वी को पाकिस्तान जाकर वहां की तस्वीरें खींचनी चाहिए और राहुल गांधी व अन्य नेताओं को भेजनी चाहिए.” अल्वी ने सवाल उठाया था कि क्या आतंकियों को चुन-चुनकर मारा गया और क्या पहलगाम जैसी घटना दोबारा नहीं होगी. सिरसा ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रतीक है.
ये भी पढ़ें: पांच पांडवों ने लिया माताओं-बेटियों के सिंदूर का बदला: देवकीनंदन ठाकुर
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…
अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…
Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…
Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…
Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…