लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने मीडिया ग्रुप से कहा – डीपफेक रोकने को MEITY समिति को सुझाव दें, पढ़ें क्या है पूरा मामला

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक मीडिया ग्रुप से कहा कि वह डीपफेक के दुरुपयोग को रोकने के लिए अपना सुझाव इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) की समिति को दे जिससे वह उसपर विचार कर सके.

मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि यह मामला पहले से ही समिति के पास विचाराधीन है. वह अपना सुझाव समिति को दे. समिति भी नीति बनाने के दौरान उन सुझावों पर विचार करे. पीठ ने यह कहते हुए याचिका का निपटारा कर दिया.

मीडिया ग्रुप बन सकता है याचिका में पक्षकार

पीठ ने मीडिया ग्रुप से यह भी कहा कि वह इससे संबंधित मुद्दों को लेकर दाखिल याचिका में पक्षकार बन सकता है. मीडिया ग्रुप ने कोर्ट से केंद्र सरकार को आईटी अधिनियम के तहत एक बृहद तंत्र तैयार करने व डीपफेक के दुरु पयोग की जांच करने को निर्देश देने की मांग की थी. साथ ही दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देने का भी आग्रह किया था.

सरकार ने पिछले साल कोर्ट को बताया था कि उसने इस मुद्दे पर नीति बनाने के लिए समिति का गठन कर दिया है. उसको लेकर दो बैठकें की गई है और उसपर आगे और विचार करने की जरूरत है.

कोर्ट ने कहा था कि नीति बनाए जाने में देरी से आम जनता को परेशानी हो रही है. समिति सभी याचिकाकर्ताओं के सुझाव पर विचार करे. उसने यह कहते हुए सरकार को तीन महीने का समय दे दिया था.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने जम्मू समेत 5 नए IIT के विस्तार को दी मंजूरी, 11,828 करोड़ की लागत से बढ़ेगी शैक्षणिक क्षमता

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago