देश

‘यह देश के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री की सबसे सशक्त स्पीच है’, PM मोदी के आदमपुर एयरबेस के दौरे को रक्षा विशेषज्ञ ने सराहा

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया. रक्षा विशेषज्ञ जी.जे. सिंह ने कहा कि यह देश के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री की ओर से दी गई सबसे सशक्त स्पीच है.

जी.जे. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने साफ बताया कि आज का भारत क्या है और स्पष्ट किया कि आतंकवाद और वार्ता, आतंकवाद और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, और न ही खून और पानी एक साथ बह सकते हैं.

अमेरिका की मध्यस्थता पर रक्षा विशेषज्ञ ने कहा कि कश्मीर के लिए किसी तीसरे की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अमेरिका को स्पष्ट संदेश दिया है कि हमें किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है, हम कोई मध्यस्थता नहीं चाहते हैं. यह एक तरह से ट्रंप के दावे का खंडन करता है, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने स्थिति को सुलझाया.

जी.जे. सिंह ने कहा कि वास्तव में, पाकिस्तान ने बार-बार भारत के डीजीएमओ से अनुरोध किया और हमसे ऑपरेशन रोकने की गुहार लगाई. इस दौरान हमने कुछ दया दिखाई और इसे रोक दिया. यदि ऑपरेशन जारी रहता तो कोई नहीं जानता कि पाकिस्तान का क्या होता.

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ युद्धविराम जरूरी था. हमें अपने देश को बड़ा करना है. प्रधानमंत्री ने बड़ा ही नपा-तुला फैसला लिया है. हम विकास की ओर आगे बढ़ रहे हैं. हम नहीं चाहते कि पाकिस्तान पूरी तरह से खत्म हो जाए. हमारी एक ही नीति रही है कि हम अपनी अर्थव्यवस्था को विकसित कर रहे हैं, आप को जो करना है कीजिए, लेकिन हमें मत छेड़िए.

उन्होंने कहा कि भारत तकनीक में बहुत आगे बढ़ गया है. देश में बनी ब्रह्मोस मिसाइल ने आतंक के नौ ठिकानों को तहस-नहस कर दिया है. उन्होंने कहा कि भारत पर काफी दबाव होने के बाद भी मिसाइल बनाने में हमने बहुत तरक्की की है.

ये भी पढ़ें- PM मोदी की ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों की पहल रंग लाई, सेना ने ब्रह्मोस दागकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया: डॉ. जेके. बंसल

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

41 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

1 hour ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

2 hours ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago