देश

Jai Hind! भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने अहमदाबाद में निकाली तिरंगा यात्रा, शामिल हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

Tiranga Yatra in Ahmedabad: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है. देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. शनिवार को गुजरात के घटलोडिया में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई. इस यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए. हाथ में मुख्यमंत्री ने तिरंगा झंडा थामा था. वहीं, उनके पीछे बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

तिरंगा यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, और इसे मनाने के लिए मेरे विधानसभा क्षेत्र घटलोडिया में आयोजित तिरंगा यात्रा में स्थानीय निवासियों के साथ भाग लेने का अवसर देशभक्ति की चेतना को जगाने का एक बड़ा अवसर था.“

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का एक्स पर देशभक्ति भरा संदेश

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “इस यात्रा में लापकामन, लीलापुर, खोडियार एवं आसपास के गांवों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस” की नीति के साथ अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन कर पूरे विश्व में तिरंगे की शान बढ़ाई है. यह तिरंगा यात्रा देश को एकजुट करेगी, नागरिकों में “राष्ट्रहित सर्वप्रथम” की भावना पैदा करेगी तथा सेना का मनोबल बढ़ाएगी. जय हिंद.“

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस आतंकवादी हमले के बाद पूरे देश में रोष था. पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले के बाद स्पष्ट कर दिया था कि आतंकियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा दी जाएगी. भारत ने आतंकियों की फैक्ट्री का सफाया करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था.

ये भी पढ़ें: Operation Ghost SIM: पाकिस्तान को भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भेजने वाले 7 लोग गिरफ्तार, असम DGP हरमीत सिंह ने उजागर किया राज!

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

19 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

40 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

41 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

45 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

1 hour ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

1 hour ago