देश

PM मोदी का स्वच्छ भारत मिशन: छपरा की खुशबू बनीं स्वच्छता की मिसाल, 10 लाख पैकेट सैनिटरी पैड बांटकर महिलाओं को दी नई दिशा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर बिहार के सारण जिले की खुशबू ठाकुर द्वारा महिलाओं के लिए किया गया कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है. उन्होंने न केवल एक सफल महिला उद्यमी के रूप में खुद को स्थापित किया है, बल्कि लाखों महिलाओं और किशोरियों को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक नई दिशा दी है.

फीएम फाउंडेशन के तहत खुशबू ठाकुर ने साल 2021 में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के सहयोग और मार्गदर्शन में छपरा के जलालपुर में एक लघु उद्योग की शुरुआत की, जहां सैनिटरी पैड निर्माण की मशीनें स्थापित की गईं. तत्कालीन उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने इस परियोजना का उद्घाटन किया था. खुशबू ने इस उद्योग के माध्यम से स्थानीय चार-पांच महिलाओं को रोजगार से जोड़ा और सामुदायिक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता का बीड़ा उठाया. खुशबू ठाकुर ने अब तक 10 लाख से अधिक सैनिटरी पैड निःशुल्क वितरित किए हैं. वह खुद गांव-गांव, स्कूलों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं और छात्राओं से संवाद करती हैं और माहवारी पर खुलकर बात करती हैं.

महिलाएं पहले पैड लेने से भी हिचकिचाती थीं

शुरुआत में जब वह इस विषय पर चर्चा करती थीं, तो गांव की महिलाएं शर्माती थीं और पैड लेने से भी हिचकिचाती थीं. लेकिन आज खुशबू लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं. लगभग चार वर्षों की मेहनत और सामाजिक विरोध का सामना करते हुए, खुशबू ने न सिर्फ लोगों की सोच बदली, बल्कि माहवारी स्वच्छता के प्रति जन-जन को जागरूक किया. उन्होंने महिलाओं को पुराने और गंदे कपड़ों की जगह साफ और सुरक्षित सैनिटरी पैड इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया, जिससे संक्रमण और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके.

पिछले साढ़े 4 वर्षों से सैनिटरी पैड बांट रहीं खुशबू

खुशबू ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन अभियान के तहत वह पिछले साढ़े चार वर्षों से सैनिटरी पैड वितरण का कार्य कर रही हैं. इस दौरान हमने ग्रामीण इलाकों में 10 लाख से अधिक पैकेट वितरित किए हैं. उन्होंने कहा, “जब मैंने यह काम शुरू किया था, तब की स्थिति और आज की स्थिति में जमीन-आसमान का अंतर है. मैं सारण की पहली महिला हूं, जिसने इस क्षेत्र में काम शुरू किया और मुझे इस बात पर गर्व है. शुरुआत में लोग इस विषय पर बात करने से शर्माते थे. स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल का भी इस कार्य में बड़ा योगदान रहा, जिन्होंने जलालपुर में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने में सहयोग किया.”

उन्होंने कहा कि शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा. लोग गंदे-गंदे कमेंट करते थे, कहते थे कि वह महिलाओं को बिगाड़ने आई हैं, उनके पास कोई और काम नहीं है. जब वह गांवों में जाती थीं, तो महिलाएं बाहर नहीं निकलती थीं. कुछ लोग अजीब-अजीब टिप्पणियां करते थे. इतने गंदे शब्दों का इस्तेमाल होता था, जिन्हें बयां नहीं कर सकते. कई बार रात में घर पर रो लेती थीं.

लोग कहते हैं- ‘मेरी बेटी के लिए पैड का पैकेट दे दीजिए’

खुशबू ने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है. अब एक पिता उनके पास आकर कहते हैं कि ‘मेरी बेटी के लिए पैड का पैकेट दे दीजिए’. कई युवा अपनी मां के लिए पैड मांगने आते हैं. यह देखकर बहुत गर्व होता है.

उन्होंने कहा, “मैंने 2021 में यह काम शुरू किया था और अब तक 10 लाख से अधिक पैकेट मुफ्त में वितरित किए जा चुके हैं. इसका श्रेय सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिनके विचारों से प्रेरित होकर मैंने यह काम शुरू किया. साथ ही, स्थानीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को भी इसका श्रेय जाता है.”

ये भी पढ़ें- PM मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रत्येक उद्यम को आगे बढ़ने और राष्‍ट्र सेवा करने का अवसर दे रहा है जीईएम: पीयूष गोयल

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

7 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

8 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

12 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

49 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

54 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

1 hour ago