Operation Ghost SIM: असम पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उन 7 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान में बैठे लोगों को भारतीय मोबाइल नंबरों के OTP भेजकर व्हाट्सएप अकाउंट बनवाने में मदद कर रहे थे.
असम DGP हरमीत सिंह ने बताया कि, “हमें सबसे पहला इनपुट गजराज मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिला था, जहाँ पता चला कि कुछ लोग पाकिस्तान में बैठे लोगों को OTP भेज रहे हैं ताकि वे भारतीय नंबरों से व्हाट्सएप अकाउंट बना सकें.
बीते कई दिनों तक तकनीकी विश्लेषण हुआ, और 14 मई को STF में मामला दर्ज कर #OperationGhostSIM शुरू किया गया. इसके तहत टीमें हैदराबाद, राजस्थान (भरतपुर, अलवर) तक भेजी गईं. 16 तारीख की दोपहर से अब तक 7 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें एक को गुवाहाटी एयरपोर्ट से पकड़ा गया.
इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल केवल साइबर फ्रॉड ही नहीं, बल्कि देशविरोधी गतिविधियों के लिए भी किया जा रहा था. हमारे पास पुख़्ता सबूत हैं कि इन नंबरों का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे भारत-विरोधी तत्व कर रहे थे.”
यह कार्रवाई देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरे को उजागर करती है — डिजिटल फ्रॉड अब सिर्फ आर्थिक नहीं, राष्ट्र-विरोधी हथियार भी बन चुका है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





