देश

Operation Sindoor: ‘न भूलते हैं, न माफ करते हैं…’ सिलसिलेवार क्रम में जानिए 22 अप्रैल से 7 मई तक क्या-क्या हुआ

Operation Sindoor: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हुए हमले का बदला भारतीय सेना ने ले लिया है. भारतीय सेना ने देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. सेना की इस कार्रवाई की पटकथा उसी दिन लिख दी गई थी, जब प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे.

22 अप्रैल से 7 मई के बीच भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ऐसा बहुत कुछ किया जिसने जता दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम करता है. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन घाटी में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया था, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी. पर्यटकों ने बताया था कि आतंकियों ने चुन-चुनकर गोली मारी थी.

इस हमले के एक दिन बाद 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट सुरक्षा समिति (सीसीएस) की एक आपात बैठक में पाकिस्तान उच्चायोग को बंद करने और सिंधु जल समझौता (Indus Water Treaty) खत्म करने की घोषणा की गई थी. साथ ही अटारी एकीकृत चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करने और सार्क वीजा छूट योजना (एसवीईएस) के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया गया था. साथ ही भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया था.

बिहार की धरती से खात्मे का संकल्प

आतंकी हमले के दो दिन बाद यानी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मधुबनी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी. पीएम मोदी ने कहा था, “बिहार की धरती से मैं पूरी दुनिया से कहता हूं, भारत हर आतंकवादी और उसके सरगना की पहचान करेगा, उसे खोजेगा और उसे सजा देगा. हम उन्हें धरती के कोने-कोने तक खदेड़ेंगे. आतंकवाद से भारत की आत्मा कभी नहीं टूटेगी. आतंकवाद को सजा मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.”

भारत ने 30 अप्रैल को पाकिस्तान के स्वामित्व वाली और संचालित उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को 23 मई तक बंद करने की घोषणा की थी. भारत ने इस संबंध में नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया था, जिसमें कहा गया कि यह प्रतिबंध 30 अप्रैल से 23 मई तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कई यूट्यूब और एक्स अकाउंट को ब्लॉक किया गया

दो मई को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब अकाउंट को ब्लॉक किया गया. इससे पहले 30 अप्रैल को पाकिस्तानी अभिनेत्रियों हनिया आमिर और माहिरा खान के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को ब्लॉक किया गया था. इसके अलावा, 4 मई को भारत सरकार ने देश के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तानी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में बैन कर दिया था.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख इमरान खान और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के ‘एक्स’ अकाउंट को ब्लॉक किया गया था. इससे पहले, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के एक्स अकाउंट को भी भारत में बैन किया गया था.

5 मई को भारत के गृह मंत्रालय ने देश के कई राज्यों में 7 मई को व्यापक नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए थे. भारत ने 7 मई को पहलगाम आतंकी हमला का बदला लिया. भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी लगातार इस पूरी सैन्य कार्रवाई पर नजर रखे हुए हैं.

भारतीय सेना के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे हमले केंद्रित और सटीक थे. हमने केवल उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से भारत के खिलाफ हमले की योजना बनाई गई थी.”


ये भी पढ़ें: ‘हैमर, स्कैल्प क्रूज मिसाइलें…LMS ड्रोन और राफेल…’, जानें वो कौन से हथियार है? जिन्होंने आधी रात को पाकिस्तान में मचाई तबाही, आंतकियों के अड्डों को किया नेस्तनाबूद


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

6 minutes ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

33 minutes ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

1 hour ago

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

2 hours ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

3 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

4 hours ago