देश

Trump’s Tariff on India: ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर भड़का विपक्ष, PM Modi पर साधा निशाना, कही ये बात

Trump’s Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाने का ऐलान किया है. इस घोषणा के बाद से ही विपक्षी पार्टी के नेता आक्रमक हो गए हैं और केंद्र की सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं. कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी (PM Modi) एक दूसरे की जमकर तारीफ कर रहे थे लेकिन टैरिफ के ऐलान के बाद इसका कोई मतलब नहीं रहा. अब विपक्ष के लोगों का कहना है कि टैरिफ लगाने के मुद्दे पर ट्रंप ने ही अकेला फैसला क्यों लिया.

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या दिया हवाला ?

राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका भारत के साथ लगातार बातचीत कर रहा है. टैरिफ (Tariff) लगाने पर उनका कहना है कि ब्रिक्स ग्रुप और नई दिल्ली के बहुत ज्यादा व्यापार घाटा हो रहा है. बुधवार को ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि,

“भारत से लगातार बातचीत हो रही है. इसमें ब्रिक्स की समस्या भी इसमें शामिल है. वहीं उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स में जितने भी देश शामिल है वो सभी अमेरिका के विरोधी देश हैं और इस ग्रुप में भारत भी शामिल है.”

जयराम रमेश का ‘एक्स’ पोस्ट

जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एक अच्छा व्यापार समझौता होने की उम्मीद में 10 मई की शाम को अचानक ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया था. लेकिन आज वह समझौता नहीं हो पाया है तो फिर उस समर्पण का क्या फ़ायदा था?

इसे भी पढ़े- President Trump ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता, कहा- क्या पता पाकिस्तान भी भारत को तेल बेचे

भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता होने वाला है- अमेरिका

ट्रम्प (Donald Trump) का यह फैसला उनके हालिया बयानों से उलट है. 17 जुलाई को उन्होंने दावा किया था कि भारत जल्द ही अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैरिफ लागू करेगा, जैसा कि इंडोनेशिया के साथ हुआ. ट्रम्प ने कहा था कि भारत के साथ व्यापार समझौता होने वाला है. हालांकि, अब टैरिफ की घोषणा ने दोनों देशों के बीच तनाव को बढ़ा दिया है. गौरतलब है कि ट्रम्प (Donald Trump) ने हाल ही में इंडोनेशिया पर भी 19% टैरिफ लगाया था, जो 1 अगस्त से लागू होगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

पाकिस्तान का कैसे हो गया हृदय परिवर्तन? भारत की जीत पर इस दिग्गज ने की खुलकर तारीफ

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…

25 minutes ago

मक्का-मदीना की ओर दागी गईं मिसाइलें? हूतियों के हमले से सऊदी में बढ़ा तनाव

Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…

38 minutes ago

दिल्ली-NCR में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, बारिश से बढ़ी ठंडक; प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Weather Update: दिल्ली-NCR में शनिवार देर रात हुई बारिश और तेज हवाओं ने मौसम का…

49 minutes ago

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

2 hours ago