Bharat Express DD Free Dish

President Trump ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता, कहा- क्या पता पाकिस्तान भी भारत को तेल बेचे

अमेरिका के President Trump ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ऐलान किया कि Pakistan के साथ एक नया व्यापार समझौता किया है.

President Trump ने पाकिस्तान के साथ किया समझौता, कहा- क्या पता पाकिस्तान भी भारत को तेल बेचे - भारत एक्सप्रेस

एक तरफ भारत (India) पर टैरिफ (tariffs on India) की धमकी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान (Pakistan) के साथ तेल समझौता (Pak America oil deal); राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने पाकिस्तान के तेल भंडार (Pakistan oil reserves) को विकसित करने के लिए अमेरिका-पाकिस्तान डील (America Pakistan deal) की घोषणा की है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Trump) ने फिर एक बड़ा कदम उठाया है और इस बार उनके निशाने पर पाकिस्तान (Pakistan) और तेल भंडार हैं. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ऐलान किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक नया व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे.

ट्रंप का क्या कहना है?

राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) का कहना है कि वे उस कंपनी की तलाश कर रहे हैं जो इस परियोजना की अगुवाई करेगी. मजेदार बात ये है कि उन्होंने ये भी जोड़ा कि क्या पता शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचने लगे. उनके इस बयान से दक्षिण एशिया में ऊर्जा को लेकर नई संभावनाएं उठ रही हैं.

25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात

यह घोषणा ऐसे वक्त पर की गई है जब ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ (Tariff) लगाने की बात की है और रूस से सैन्य सामान तथा ऊर्जा खरीदने पर अतिरिक्त जुर्माना लगाने की धमकी दी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) ने अपने पोस्ट में बताया कि व्हाइट हाउस (White House) इन दिनों व्यापार समझौतों को लेकर काफी व्यस्त है. उन्होंने कई देशों के नेताओं से बातचीत भी की है. वो सभी अमेरिका को खुश करना चाहते हैं.

दक्षिण कोरिया से व्यापार ट्रंप ने क्या कहा ?

ट्रंप ने ये भी बताया कि उनका आज दोपहर दक्षिण कोरिया (South Korea) के व्यापार प्रतिनिधिमंडल से मिलने का प्लान है. दक्षिण कोरिया भी फिलहाल 25% टैरिफ की लिस्ट में है लेकिन उन्होंने उसे कम करने का प्रस्ताव दिया है, जिसे ट्रंप जानना चाहते हैं.

ट्रंप का खुलासा

इस बीच ट्रंप ने खुलासा किया कि कई देशों ने अमेरिका को टैरिफ (Tariff) में कमी करने के प्रस्ताव दिए हैं. उनका दावा है कि इससे अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा और सभी प्रस्तावों की पूरी रिपोर्ट उचित समय पर सार्वजनिक की जाएगी.

इसे भी पढ़े- India US Trade: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25% टैरिफ, Donald Trump बोले- रूस से हथियार-तेल खरीदना ठीक नहीं, इनके टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं

ट्रंप के पोस्ट में और क्या ?

आखिरी में ट्रंप ने अपने अंदाज में लिखा कि, “अमेरिका को फिर से महान बनाएं.” अब देखना ये है कि ये तेल साझेदारी भारत, पाकिस्तान और अमेरिका के रिश्तों पर क्या असर डालती है?

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read