देश

बजट से पहले महाकुंभ के मुद्दे पर संसद से विपक्ष का वॉकआउट, थोड़ी देर बाद वापस लौटा

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज देश का बजट पेश कर रही है. बजट भाषण शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. कुंभ भगदड़ पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री सुबह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंची. मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं. वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी. राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई. इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं. यहां कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें बजट को मंजूरी दी गई.

निर्मला सीतारमण  ने बजट पह बोलना शुरू किया था पर विपक्ष कुंभ भगदड़ पर चर्चा चाह रहा था. चर्चा ना होने पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया. हालांकि, इसके थोड़े ही देर बाद विपक्ष संसद में वापस लौट आया और बजट सत्र में हिस्सा ले रहा है.

प्रचार किया पर व्यवस्था नहीं की

संसद भवन के अंदर जाने से पहले सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि ‘बजट आ रहा है लेकिन सपा की प्राथमिकता कुंभ है. लोगो को उनके अपने नहीं मिल रहे. लाशें आज भी वहां हैं, लेकिन सरकार आंकड़े छुपा रही है. इतने पैसे खर्च करके प्रचार किया गया, लोगों को बुलाया गया, लेकिन व्यवस्था नहीं की.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

9 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

12 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

1 hour ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago