देश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले की जांच अब NIA के हाथों में, गृह मंत्रालय के निर्देश पर कार्रवाई तेज

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने औपचारिक रूप से अपने हाथ में ले ली है. इस हमले में मंगलवार को 26 निर्दोष पर्यटकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. गृह मंत्रालय (MHA) के आदेश के बाद NIA ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है.

NIA की टीमें बुधवार से ही घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं और सबूत जुटाने का काम तेज कर दिया है. जांच की निगरानी NIA के एक आईजी, एक डीआईजी और एक एसपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं.

टीमें बैसरन घाटी में हुए इस दिल दहला देने वाले हमले के चश्मदीद गवाहों से गहन पूछताछ कर रही हैं ताकि हमले की पूरी घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा सके. गवाहों के बयानों के आधार पर हमले की बारीकियों को समझने की कोशिश हो रही है.

साथ ही, आतंकियों के आने-जाने के रास्तों को भी बारीकी से खंगाला जा रहा है. फॉरेंसिक विशेषज्ञों और अन्य तकनीकी टीमों की मदद से NIA इलाके का सघन निरीक्षण कर रही है ताकि हमले के पीछे की गहरी साजिश को बेनकाब किया जा सके.

पूरा देश इस जघन्य हमले से स्तब्ध है और अब उम्मीद NIA से है कि वह जल्द से जल्द आतंक के इन गुनहगारों को न्याय के कटघरे में लाएगी.

ये भी पढ़ें: Delhi: देश की राजधानी में रह रहे 5 हजार पाकिस्तानी, IB ने दिल्ली पुलिस को सौंपी पूरी लिस्ट; अब भेजे जाएंगे वापस

-भारत एक्सप्रेस 

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

37 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

41 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago