देश

Delhi: देश की राजधानी में रह रहे 5 हजार पाकिस्तानी, IB ने दिल्ली पुलिस को सौंपी पूरी लिस्ट; अब भेजे जाएंगे वापस

रिपोर्ट: ​आदित्य, भारत एक्सप्रेस


Pahalgam Terror Attack: खुफिया एजेंसी IB ने दिल्ली पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूची सौंपी है, जिसमें बताया गया है कि देश की राजधानी में लगभग 5000 पाकिस्तानी रह रहे हैं. विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) द्वारा तैयार की गई इस सूची को दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच के साथ साझा किया गया है और सत्यापन के लिए विभिन्न जिलों को भेज दिया गया है. सरकार अब इन नागरिकों को जल्द से जल्द Pakistan वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, इस सूची में हिंदू पाकिस्तानी नागरिक भी शामिल हैं, जिनके पास दीर्घकालिक वीजा (LTV) है. ऐसे लोगों को भारत में रहने की विशेष छूट दी गई है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सत्यापन के बाद जिन नागरिकों के दस्तावेज़ सही नहीं पाए जाएंगे या जिनका वीजा समाप्त हो चुका है, उन्हें स्वदेश लौटने के लिए कहा जाएगा.

दिल्ली के इन इलाकों में ज्यादा पाकिस्तानी

जानकारी के मुताबिक, सबसे अधिक पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली के मध्य और उत्तर पूर्वी जिलों में रह रहे हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी. इसमें तय किया गया कि स्पेशल ब्रांच के अधिकारी हर नागरिक की पहचान की पुष्टि करेंगे और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

निर्देश- निगरानी में किसी तरह की चूक ना हो

खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर अंजाम दिया जाए और जिन नागरिकों की पहचान हो चुकी है, उन्हें भारत छोड़ने के लिए नोटिस दिया जाए. उच्च अधिकारी भी इस पूरे अभियान पर नजर रखे हुए हैं ताकि किसी भी तरह की चूक न हो.

सरकार का यह कदम देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है. दिल्ली पुलिस ने भी इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया है. आने वाले दिनों में दिल्ली में पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी पर निगरानी और सख्त होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: ‘पेट से है पाकिस्तान, उसे कभी भी हो सकता है बलूचिस्तान’, India PAK Tention के बीच विकास दिव्यकीर्ति का Video Viral

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

46 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

58 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago