Year Ender 2025: साल 2025 अब विदाई की ओर है. यह साल दुनिया के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, जहां कई देशों को आतंकवाद की त्रासदी झेलनी पड़ी. भारत ने इस साल भी वैश्विक मंच पर स्पष्ट किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग-अलग मौकों पर यह संदेश दिया कि आतंकवाद को जड़ से मिटाना भारत की प्राथमिकता है.
इस साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक दुखद घटना हुई. आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान पूछकर उन पर हमला किया. इस हमले की निंदा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. उन्होंने साफ कहा कि आतंकियों का नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा और भारत का संकल्प और मजबूत होगा. इसके तुरंत बाद बिहार के मधुबनी से पीएम ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत आतंकियों को दुनिया के आखिरी कोने तक खदेड़कर सजा देगा.
सितंबर 2025 में इजरायल के यरुशलम में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई. भारत ने इस घटना पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर कायम है. उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुनिया को याद दिलाया कि आतंकवाद का कोई भी रूप स्वीकार्य नहीं है.
साल के अंत में 10 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली दहल गई. लाल किले के सामने एक कार में हुए धमाके ने 15 लोगों की जान ले ली. पीएम मोदी ने इस पर गहरा दुख जताया और गृह मंत्री के साथ स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने भूटान दौरे के दौरान भी इस घटना का जिक्र किया और देशवासियों को भरोसा दिलाया कि जांच एजेंसियां इस मामले की तह तक जाएंगी. उन्होंने भारी मन से कहा कि इस त्रासदी के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी (बोंडी बीच) पर तब हमला हुआ जब लोग यहूदी त्योहार ‘हनुक्का’ मना रहे थे. इस हमले में 15 लोग मारे गए. पीएम मोदी ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ मजबूती से खड़ा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत आतंकवाद के हर स्वरूप के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है.
ये भी पढ़ें: त्रिपुरा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वा बंधु सेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
-भारत एक्सप्रेस
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…
मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…
हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…