देश

पहलगाम में सड़क निर्माण को मिली रफ्तार, MLA अल्ताफ कालू ने गणेशपोरा-बुडवान रोड की ब्लैकटॉपिंग का किया उद्घाटन

Pahalgam News: पहलगाम विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ी एक बड़ी समस्या अब दूर होने की उम्मीद है. पहलगाम के विधायक अल्ताफ अहमद कालू ने हाल ही में बनी गणेशपोरा-बुडवान सड़क पर डामरीकरण यानी ब्लैकटॉपिंग के काम का उद्घाटन किया. लंबे समय से स्थानीय लोग इस सड़क को बेहतर बनाने की मांग कर रहे थे.

गणेशपोरा-बुडवान रोड इलाके के लोगों के लिए काफी अहम है. रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इसी सड़क के जरिए अपने कामकाज, स्कूल, बाजार और दूसरी जरूरी जगहों तक पहुंचते हैं. हालांकि, सड़क की हालत खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

सड़क पर हो गए थे गड्डे

इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे और इसकी सतह ऊबड़-खाबड़ हो चुकी थी. बारिश और खराब मौसम के दौरान स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो जाती थी. सड़क खराब होने की वजह से दोपहिया और छोटे वाहनों से सफर करने वालों को विशेष परेशानी होती थी और दुर्घटना का खतरा भी बना रहता था.

MLA अल्ताफ कालू ने गणेशपोरा-बुडवान रोड की ब्लैकटॉपिंग का किया उद्घाटन (इमेज-Bharat Express)

इस समस्या का असर सबसे ज्यादा छात्रों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा था. उन्हें जरूरी काम से बाहर निकलने के दौरान खराब सड़क के कारण अतिरिक्त दिक्कत झेलनी पड़ती थी. ऐसे में सड़क की ब्लैकटॉपिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

इलाके में मजबूत हो रही बुनियादी सुविधाएं

विधायक अल्ताफ अहमद कालू के इस कदम को इलाके में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. डामरीकरण पूरा होने के बाद सड़क की सतह पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर और सुगम होगी, जिससे लोगों के लिए आवागमन आसान हो सकेगा.

ये भी पढ़ें- सिक्किम में आ सकता है जल-प्रलय! 40 खतरनाक ग्लेशियर झीलों की हुई पहचान, कभी भी फट सकती हैं 16 झीलें

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सड़क का काम तय मानकों के मुताबिक पूरा किया जाएगा और लंबे समय तक उन्हें इसका फायदा मिलेगा. बेहतर सड़क संपर्क से न सिर्फ रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी, बल्कि इलाके में आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है.

भारत एक्सप्रेस के लिए पहलगाम से रईस अहमद की रिपोर्ट

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

31 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

31 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago