देश

जबलपुर: मौत के मुहाने से लौटे 15 होमगार्ड, देंखे नर्मदा नदी में डूबने का LIVE VIDEO

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित गौरीघाट पर नर्मदा नदी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निगरानी में लगी होमगार्ड की एक मोटर बोट का इंजन अचानक बीच नदी में बंद हो गया. देखते ही देखते नाव नर्मदा के उफान मारते तेज बहाव में बहने लगी और डूब गई.

इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है. राहत की बात यह रही कि बोट पर सवार सभी 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

बरगी डैम के खुले थे 13 गेट

हादसे के वक्त नर्मदा नदी में पानी का बहाव बेहद खतरनाक था, क्योंकि बरगी डैम के 13 गेट खुले होने के कारण जलस्तर बढ़ा हुआ था. बोट में होमगार्ड के प्रशिक्षु (ट्रेनी) और आपदा प्रबंधन टीम के करीब 15 सदस्य सवार थे.

जैसे ही इंजन बंद हुआ, नाव अनियंत्रित होकर बहने लगी. बोट में सवार लोग जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगे.

स्थानीय नाविक बने मसीहा

चीख-पुकार सुनते ही तट पर मौजूद 3 से 4 स्थानीय नाविकों ने बिना अपनी जान की परवाह किए अपनी नावें तेज बहाव में उतार दीं. स्थानीय नाविकों की सूझबूझ और तत्परता से सभी 15 लोगों को बहती नाव से सुरक्षित निकाल लिया गया.

गनीमत यह भी रही कि बोट पर मौजूद सभी कर्मचारियों और ट्रेनीज ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिसने पानी में डूबने के बावजूद उनकी जान बचा ली.

बोट चालक के नशे में होने का आरोप

हादसे के बाद होमगार्ड और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं. आरोप लग रहा है कि घटना के वक्त बोट चालक शराब के नशे में धुत था.

मामले की गंभीरता को देखते हुए चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है. होमगार्ड के जिला कमांडेंट नीरज ठाकुर ने बताया कि बोट के इंजन में आई तकनीकी खराबी और चालक की स्थिति समेत पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:  जयपुर अपहरण कांड का मास्टरमाइंड दुबई से गिरफ्तार, AGTF आरोपी को लेकर पहुंची जयपुर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

23 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

29 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago