Pahalgam Attack viral video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए भीषण आतंकी हमले से जुड़े दो नए वीडियो सोमवार को सामने आए हैं. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इन वीडियो में आतंकवादियों की गोलीबारी और स्थानीय कश्मीरियों द्वारा पर्यटकों की मदद करते हुए दृश्य देखे जा सकते हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच स्थानीय युवकों ने जान जोखिम में डालकर कई पर्यटकों को बचाया.
पहले वीडियो में एक पर्यटक जिपलाइन झूले का आनंद लेते हुए कैमरे से खुद को रिकॉर्ड कर रहा था. तभी अचानक गोलियों की आवाजें गूंजने लगीं. शुरुआत में पर्यटक को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन जब वह मैदान में भगदड़ और गिरते लोगों को देखता है, तो उसका चेहरा भय से बदल जाता है. यह भयावह मंजर उसके कैमरे में कैद हो गया.
एक अन्य वीडियो में दिखता है कि एक गुलाबी टी-शर्ट पहने स्थानीय युवक ने पर्यटकों को एक कपड़े की दुकान की आड़ में छिपाकर उनकी जान बचाई. उस वक्त आतंकी जंगल की तरफ से आकर अंधाधुंध गोलियां चला रहे थे. गोलीबारी शुरू होते ही मैदान में मौजूद पर्यटक जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे. बिखरी टोपियां और कीचड़ में फंसे जूते इस भगदड़ का प्रमाण हैं.
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 5-7 आतंकी इस हमले में शामिल थे. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान में प्रशिक्षित हुए थे और दो स्थानीय आतंकियों की सहायता से हमला अंजाम दिया गया. आतंकियों ने सेना की वर्दी पहनकर घाटी में प्रवेश किया था और पर्यटकों से धर्म और पहचान पत्र पूछने के बाद हिंदू होने पर गोली मार दी थी.
इस जघन्य हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे. मृतकों में दो विदेशी नागरिक और दो स्थानीय लोग भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में बैसरन घाटी के पत्थरों पर बिखरे जूते और टोपियां देखी जा सकती हैं, जो उस भयावह मंजर की गवाही देती हैं.
गुरुवार को AI टूल “Grok” ने वायरल वीडियो की पुष्टि करते हुए कहा कि “गुजराती पर्यटक द्वारा जिपलाइन के दौरान रिकॉर्ड किया गया वीडियो प्रामाणिक प्रतीत होता है. घटनास्थल से ली गई तस्वीरें और मीडिया रिपोर्ट्स इस घटना की गंभीरता को पुष्ट करती हैं. हालांकि ‘अल्लाह हू अकबर’ स्लोगन क्यों लगाया गया, इसकी जानकारी नहीं मिली है. अब तक यह साफ है कि हमले का निशाना हिंदू पर्यटक थे.”
वहीं, ट्विटर हैंडल “Incognito” ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “गुजराती पर्यटक जिपलाइन से उतरते वक्त खुद को रिकॉर्ड कर रहा था, और अनजाने में उसने आतंकवादी हमले के दृश्यों को भी कैमरे में कैद कर लिया. स्थानीय युवक ने उसे धक्का देते समय ‘अल्लाह हू अकबर’ कहा, लेकिन पर्यटक को सचेत करके रोका नहीं.”
यह वीडियो bharatexpress.com पर भी देखा जा सकता है, जहाँ स्पष्ट रूप से गोलियों की आवाज, भगदड़ और भयावहता का अहसास होता है. इस हमले ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में आतंक के साए को सामने लाया है और यह सवाल उठाया है कि आखिर पर्यटकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाए.
जांच एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है और पूरे क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस भीषण हमले ने देश भर में गुस्सा और शोक की लहर दौड़ा दी है.
ये भी पढ़ें- तहव्वुर राणा को 12 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया
-भारत एक्सप्रेस
कमोडिटी मार्केट में भारी बिकवाली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…
अहोई अष्टमी का व्रत 1 नवंबर 2026 (रविवार) को रखा जाएगा. इस दिन माताएं संतान…
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…