Big Changes in IPL: दुनिया की सबसे मशहूर क्रिकेट लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में एक बड़ा बदलाव हो सकता है. यह बदलाव टूर्नामेंट में होने वाले मैचों की संख्या को लेकर है. 2022 से आईपीएल के हर सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जा रहे हैं जो 2026 और 2027 के सीजन में भी लागू रहेंगे. लेकिन 2028 से फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. खबर है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 2028 के बाद आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाकर 94 करने की योजना पर गंभीरता से विचार कर रहा है. हालांकि फिलहाल किसी नई टीम या फ्रेंचाइजी को जोड़ने का इरादा नहीं है.
2022 से आईपीएल में 74 मैचों वाला फॉर्मेट लागू है. इस दौरान हर टीम को सात मुकाबले अपने होम ग्राउंड पर और सात मुकाबले दूसरी टीमों के मैदान पर खेलने को मिलते हैं. लेकिन अब योजना है कि 2028 से हर टीम 9-9 मैच घर और बाहर खेले, जिससे कुल मुकाबले 94 तक पहुंच जाएंगे.
गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के आने के बाद से आईपीएल में 10 टीमें खेल रही हैं. पहले विचार था कि 2025 से ही मैचों की संख्या बढ़ाकर 84 कर दी जाए, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए इस प्लान को फिलहाल रोक दिया गया है और आईपीएल को 74 मैचों तक ही सीमित रखा गया है.
आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने ESPNCricInfo से बातचीत में बताया कि बीसीसीआई अगले मीडिया राइट्स चक्र के लिए 94 मैचों के फुल होम-एंड-अवे फॉर्मेट पर गंभीरता से विचार कर रही है. उन्होंने कहा,
“हम ICC और BCCI में इस पर चर्चा कर रहे हैं. फैंस की बदलती पसंद और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अब हमें इसे गंभीरता से लेना पड़ेगा ताकि खेल से जुड़े सभी हितधारकों को अधिकतम फायदा मिल सके.”
धूमल ने आगे कहा, “हम बड़ी विंडो चाहते हैं ताकि 84 या 94 मैचों का आयोजन हो सके. इसके लिए हर टीम को हर टीम के खिलाफ घर और बाहर खेलने का मौका देना जरूरी होगा. लेकिन द्विपक्षीय सीरीज और ICC टूर्नामेंट्स के चलते तुरंत ऐसा कर पाना संभव नहीं है. हालांकि जैसा माहौल बन रहा है, भविष्य में इस दिशा में कदम बढ़ाए जा सकते हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…