देश

Pahalgam Terror Attack: शुभम द्विवेदी के परिवार से मिले सीएम योगी, कहा- सरकार आतंकवादियों को नेस्तनाबूद करेगी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके आवास पर भेंट की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर आतंकियों को नेस्तनाबूत करेगी.

सीएम योगी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. सीएम ने इस हमले को क्रूर, कायराना और विभत्स कृत्य करार दिया. उन्होंने कहा कि देश-दुनिया में हर जगह इस घटना की निंदा हो रही है. यह घटना बताती है कि आतंकवाद अब अंतिम सांस ले रहा है. निर्दोष पर्यटकों पर हमला करके बहन-बेटियों के सिंदूर को उजाड़ा जाए. इसे कोई सभ्य समाज स्वीकार नहीं कर सकता है. खासतौर पर भारत के अंदर यह कतई स्वीकार नहीं है.

अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है, वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद को नेस्तनाबूत करेगी. इसके ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है. पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन क्षेत्रों का दौरा किया है. आगे की रणनीति के साथ ही आतंकवाद और उग्रवाद के खात्मे की एक नई पहल के लिए पूरा भारत आगे बढ़ा है. इसके प्रति जो जीरो टॉलरेंस की नीति है, इस दुखद घड़ी में पीएम मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करना चाहिए.

हमारी डबल इंजन की सरकार परिवार के साथ है

सीएम ने कहा कि मैंने अभी शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की है. उनके पिता से कल भी बात हुई थी. उनका शव कल ही आया है. पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए प्रस्थान कर रहा है. परिवार दुखी है. शुभम परिवार का एकमात्र बेटा था. दिवंगत आत्मा के लिए शांति की कामना करता हूं. परिवार के प्रति हमारी संवेदना है.

उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश इस अमानवीय और बर्बर कृत्य की निंदा करता है. आतंकियों और उनके आकाओं को सजा जरूर मिलेगी. हमारी डबल इंजन की सरकार परिवार के साथ है और किसी आतंकी घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है. उन्होंने आगे कहा कि यह वह सरकार नहीं है जो आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेती हो या वहां भी अपना वोट बैंक देखती हो. पूरी शक्ति से ऐसे विषैले फनों को कुचलने का काम होगा. इस घटना का परिणाम हर व्यक्ति देखेगा.


ये भी पढ़ें: PM Modi In Bihar: पीएम मोदी ने भाषण से पहले पहलगाम हमले के मृतकों को दी श्रद्धांजलि, बोले- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया


-भारत एक्सप्रेस

Vikas Shukla

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago