प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज बिहार के एक दिवसीय दौरे पर मधुबनी पहुंचे हैं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मंच से पूरे विश्व समेत पहलगाम हमले की साजिश रचने वालों को कड़ा संदेश दिया. पीएम मोदी ने कहा, कि भारत पहलगाम हमले के आतंकियों और उनके पीछे छिपे साजिशकर्ताओं की पहचान करके कड़ी सजा देगा.
उन्होंने पीओके को लेकर इशारा करते हुए कहा, अब आतंकियों की जो बची-खुची जमीन है, उसे मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. ये हमला सिर्फ निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आस्था पर हमला करने का दुस्साहस किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जिस बेरहमी से आतंकवादियों ने निर्दोष नागरिकों की हत्या की, उससे पूरा देश दुखी है… पूरा देश इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है. सरकार भी यह सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास कर रही है कि वर्तमान में उपचाराधीन परिवार के सदस्य जल्द से जल्द ठीक हो जाएं.”
उन्होंने कहा, इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है. उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है.
PM Modi ने कहा, “…मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि इन आतंकियों को और इस हमले की साजिश करने वालों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, सजा मिलकर रहेगी. अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी.”
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…
MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…
Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…