Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kashmir terror attack

अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) तुलसी गबार्ड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हम भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं.

यह घोषणा पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई है. जिसमें कश्मीर में हुए हमले के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ उठाए गए आक्रामक कदमों का आकलन किया जाएगा.

सीएम योगी ने कहा कि भारत सरकार की आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ जो जीरो टॉलरेंस की नीति रही है, वह प्रभावी ढंग से आतंकवाद को नेस्तनाबूत करेगी. इसके ताबूत पर अंतिम कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी है.

नाथनगरी सुरक्षा समूह के बैनर तले बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेठ दामोदरदास पार्क में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन किया और आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की.

Pahalgam Terror Attack: ओडिशा के प्राशांत सतपथी का कश्मीर घूमने का सपना आतंकवादी हमले में टूट गया. बाइसरण घाटी में हुए इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिसमें प्राशांत भी शामिल थे. उनका परिवार अब गहरे सदमे में है.

बीसीसीआई इस दुखद घटना के पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं कई तरीकों से प्रकट करेगा. इसकी शुरुआत स्टेडियम के सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पीए सिस्टम) से एक घोषणा के साथ होगी, जिसके तुरंत बाद एक मिनट का मौन रखा जाएगा.

रक्षा मंत्री ने कहा कि इसके जिम्मेदार लोगों को आने वाले कुछ ही समय में जोरदार तरीके से मिलेगा. यहां मैं, भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी है. भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ एकजुट है.

सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री (अध्यक्ष), केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय विदेश मंत्री शामिल होते हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए), कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव अक्सर सीसीएस बैठकों में शामिल होते हैं, लेकिन वे स्थायी सदस्य नहीं हैं.

सीएम सैनी ने नरवाल के दादा को वीडियो कॉल के माध्यम से सांत्वना दी. उन्हें विश्वास दिलाया कि जिन्होंने भी यह अमानवीय कृत्य किया, उनमें से कोई नहीं बचेगा, सबको उनके किए की सजा जरूर मिलेगी.

जम्मू-कश्मीर सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये और घायलों के लिए 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, मामूली रूप से घायलों के लिए 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की गई.