देश

Pakistan News: भगवा झंडे में किसने लिखा इस्लाम जिंदाबाद! जुलूस में बेखौफ बजाए पाकिस्तानी गाने

Religious Tension Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर बवाल मच गया है. आरोप है कि जुलूस के दौरान आपत्तिजनक गाने और झंडे लहराये गए. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर रात खंडवा के कोतवाली में पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की है. हिंदू संगठनों का कहना है कि मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पाक सेना से जुड़े गीत और आपत्तिजनक झंडे लहराये गए.

उन्होंने पुलिस से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज कर लिया है.

लहराये गए आपत्तिजनक झंडे

हिंदू संगठनों के अनुसार जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान भीड़ ने न सिर्फ आपत्तिजनक गाने बजाए बल्कि झंडे भी लहराये.

पाक सेना समर्थित बजाया गया गीत

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक माधव झा ने बताया कि, शुक्रवार को मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया था. इस दौरान एक ऐसा गीत बजाया गया जो पाकिस्तानी सेना से जुड़ा है. इस दौरान भीड़ ने आपत्तिजनक झंडे भी लहराये. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले में तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए.

ये भी पढ़ें- इंदौर हनीमून मर्डर केस में आया नया मोड़, सोनम और राज कुशवाहा सहित 5 आरोपियों के खिलाफ 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

भगवा झंडा पर लिख दिया…

हिंदू जागरण मंच के द्वारा लिखाये गए FIR में बताया गया है कि, दो से तीन अज्ञात आरोपियों ने हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा से भगवा झंडा अपने हाथों में लेकर उसपर काले रंग से इस्लाम जिंदाबाद का नारा लिखे और उसे सार्वजनिक स्थानों पर सभी के सामने फहराया. इससे पूरे हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं. पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 299, 223 के तहत केस दर्ज कर लिया है.

इस मामले में खंडवा SP अभिनव बारंगे ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू संगठनों ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है. इस मामले की जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है. किसी भी प्रकार की घटना को रोकने के लिए इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago