प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ. (फाइल फोटो: IANS)
Pakistan PM on Pahalgam attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के कड़े रुख और बढ़ते दबाव के बीच पाकिस्तान का रवैया नरम पड़ता दिख रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने की इच्छा जताई है.
खैबर-पख्तूनख्वा के काकुल में पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में कैडेट्स की पासिंग-आउट परेड को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया. शरीफ ने कहा, “पहलगाम की हालिया घटना आपसी आरोप-प्रत्यारोप का एक और नमूना है, जिसे पूरी तरह खत्म करना जरूरी है.”
शहबाज शरीफ ने आगे कहा कि एक जिम्मेदार राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान किसी भी विश्वसनीय और निष्पक्ष जांच में शामिल होने के लिए तैयार है. हालांकि, उन्होंने भारत को चेतावनी भी दी. शरीफ ने सख्त लहजे में कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की, तो वे हर संभव कदम उठाएंगे. उन्होंने जोर देकर कहा, “पानी हमारी जीवन रेखा है, और हम अपने इस अधिकार की रक्षा हर हाल में करेंगे.”
शहबाज शरीफ ने अपने भाषण में कहा कि पाकिस्तान शांति को प्राथमिकता देता है और किसी भी संवाद के लिए तैयार है, लेकिन देश की अखंडता और सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, “कोई भी झूठे आरोपों के भ्रम में न रहे, हमारी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और सक्षम है.”
सिंधु जल संधि को लेकर भी शहबाज शरीफ ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान के पानी के हिस्से को कम करने या उसका रास्ता बदलने की कोई कोशिश हुई, तो इसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो ने भी सिंधु नदी को लेकर उग्र बयान दिया. सखर में सिंधु नदी के तट पर एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “मैं सिंधु के किनारे खड़े होकर यह ऐलान करता हूं कि यह नदी हमारी थी, है और हमेशा हमारी रहेगी. इस नदी में या तो हमारा पानी बहेगा, या फिर उसका खून जो हमारा हक छीनने की कोशिश करेगा.”
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…